Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

देश के उत्तरी तट के पास दो ज़बरदस्त भूकंप आए, जिससे राजधानी काराकस में कई इमारतें ढह गईं

गायत्री जयंती पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम स्थानीय गायत्री पीठ मे धूमधाम से संपन्न हुआ

मंत्री उदय प्रताप सिंह की पहल पर राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया द्वारा सांसद विकास निधि से 35 लाख की राशि स्वीकृत

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में फिर बाघ ने ग्रामीण को बनाया अपना निवाला, महुआ की गोही बीनने गया था ग्रामीण,

साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, यूपीआई फ्रॉड एवं फर्जी लिंक से बचाव की जानकारी

आद्यगुरू शंकराचार्य जी की जयंती श्रद्धाभाव से मनाई गयी : आद्यगुरू शंकराचार्य जी की जयंती श्रद्धाभाव से मनाई गयी

Aditi News Team

Wed, Apr 22, 2026

आद्यगुरू शंकराचार्य जी की जयंती श्रद्धाभाव से मनाई गयी

गाडरवारा -विगत अनेक वर्षों से सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा आचार्य शंकर का जन्मोत्सव बड़े श्रद्धा भक्ति से मनाया जाता है इस वर्ष जन्मोत्सव समाज के नवनिर्मित भवन में मनाया गया विधि-विधान से पूजन उपरांत आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया, आचार्य शंकर का जन्म 788 ई में केरल के कावड़ी नामक गांव में हुआ, आप महान दार्शनिक एवं सनातन धर्म को नवीन दिशा देने बाले संत थे अपने भारतवर्ष की पैदल यात्रा की तथा एकसूत्र में बांधने हेतु चारों दिशाओं में चार मठों की स्थापना करके शंकराचार्यों को सनातन की रक्षा एवं जनकल्याण के लिए आसीन कराया जिनमें पूर्व में गोवर्धन मठ पुरी, पश्चिम में शारदा मठ द्वारका, दक्षिण में श्रृंगेरी मठ कर्नाटक,उत्तर में ज्योतिर्मठ बद्रीनाथ की स्थापना की , वर्तमान में आद्य शंकराचार्य जी द्वारा स्थापित परम्परा का निर्वहन किया जा रहा है, आचार्य शंकर ने अनेक ग्रंथों की रचना की जिनमें ब्रह्मसूत्र भाष्य, भगवद्गीता भाष्य, उपनिषद भाष्य विवेक चूड़ामणि, सौन्दर्य लहरी आदि प्रमुख हैं, सुप्रसिद्ध जन जन में जन जन में लोकप्रिय नर्मदाष्टक की रचना भी आपने की,आपको 8 वर्ष की आयु में समस्त वेद शास्त्र कंठस्थ थे आपने 12 वर्ष की आयु में संन्यास ले लिया तथा 16 वर्ष की आयु में समस्त भाष्यों की रचना की ,आपका जीवन 32 वर्ष रहा पर हजारों वर्षों का कार्य करके आप इस धरा से विदा हुए, भगवान केदारनाथ के चरणों में आपकी समाधी आज भी सनातनियों के लिए आस्था का केन्द्र है।अन्त में सामूहिक नर्मदाष्टक से कार्यक्रम का समापन हुआ,इस अवसर पर अनेक विप्रजन उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सर्व ब्राह्मण महासभा गाडरवारा

जरूरी खबरें