Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की निरंतर कार्यवाही जारी : 06 पेटी देशी प्लेन शराब एवं मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार।

Aditi News Team

Mon, Jun 8, 2026

"OPERATION EAGLE CLAW"

अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की निरंतर कार्यवाही जारी

• 06 पेटी देशी प्लेन शराब एवं मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार।

• मुखबिर की सूचना पर ग्राम दुधवारा के पास की गई घेराबंदी।

• जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 1.30 लाख रुपये।

• आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध।

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब की सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर, बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त की जा रही है।

इसी क्रम में चैाकी सीहोरा अंतर्गत एक विश्वसनीय मुखबिर से प्राप्त सूचना हुई कि ग्राम दुधवारा मरघटा के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर आने वाला है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर प्रभावी घेराबंदी की गई जिसके परिणाम स्वरूप एक मोटरसाईकिल चालक से भारी मात्रा में शराब जप्त की जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

*चैाकी सीहोरा, थाना गाडरवारा अंतर्गत कार्यवाही :*

आरोपी : आकाश उपाध्याय पिता राजेश उपाध्याय, निवासी कामथ वार्ड, गाडरवारा, थाना गाडरवारा, जिला नरसिंहपुर।

जप्ती : 06 पेटी देशी प्लेन शराब एवं एक मोटरसाईकिल जप्त जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 1.3 लाख रूपए।।

वैधानिक कार्यवाही : धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

*कार्यवाही में मुख्य भूमिका :-* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी, गाडरवारा, निरीक्षक अशोक चैाहान, चैाकी प्रभारी विजयपाल सिंह, प्रधान आरक्षक अनुराग झारिया, विजय मिश्रा, आरक्षक कृष्णमुरारी गौर, बालबिहारी रघुवंशी, विवेक ठाकुर की विशेष भूमिका रही।की मुख्य भूमिका रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

चैाकी सीहोरा, थाना गाडरवारा

कार्यवाही में थाना प्रभारी, गाडरवारा, निरीक्षक अशोक चैाहान,

चैाकी प्रभारी विजयपाल सिंह

जरूरी खबरें