Saturday 18th of April 2026

ब्रेकिंग

अवैध हथियार के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों से घटना में प्रयुक्त वाहन (बोलेरो जीप), एवं अन्य सामग्री भी की गयी जप्त

मुख्यमंत्री को पत्र मेल कर दिया सिहोरा आने का आमंत्रण

गाडरवारा एनटीपीसी बाल भारती पब्लिक स्कूल का शानदार सीबीएसई कक्षा X परिणाम

2 दिन में समाधान नहीं हुआ तो हाईवे पर चक्का जाम की चेतावनी

क्राईम ब्रांच व पुलिस की संयुक्त कार्यवाही 50 चायना चाकू व मोबाईल जप्त : अवैध हथियार के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

Aditi News Team

Fri, Apr 17, 2026

क्राईम ब्रांच एवं थाना माढोताल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

अवैध हथियार के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

50 चायना चाकू एवं मोबाईल जप्त

नाम पता गिरफ्तार आरोपी

पारस जैन पिता मनोज जैन उम्र 33 वर्ष मूल निवासी संग्रामपुर दमोह हाल निवासी मदर टेरेसा नगर माढोताल

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक माढोताल श्री बी.एस. गोठरिया एवं उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना माढोताल की टीम द्वारा अवैध हथियार के कारोबार मे लिप्त 1 आरोपी को गिरफ्तार कर 50 चाईना चाकू जप्त किये गये है।

दिनांक 16-4-26 की रात क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि मदर टेरेसा नगर में संगीता जैन के मकान में किराये से रहने वाला पारस जैन नाम का व्यक्ति अपने घर में अधिक मात्रा में चायना चाकू बेचने की फिराक में रखे है।

सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में काईम ब्रांच एवं थाना माढ़ोताल की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति घर पर मिला जिसने पूछताछ पर अपना नाम पारस जैन पिता मनोज जैन उम्र 33 वर्ष मूल निवासी संग्रामपुर दमोह हाल निवासी मदर टेरेसा नगर माढोताल, बताया, जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर पलंग के नीचे एक कैरी बैग में 50 नग चाईना चाकू रखे मिले, उक्त चाईना चाकु रखने के संबंध में पूछताछ करने पर 200 रूपये के हिसाब से प्रति चाकू बेचने के लिये रखना बताते हुये चाईना चाकू उसके रिश्ते के साले अभि उर्फ अभिषेक गुप्ता निवासी शिखरजी यात्री निवास के पास थाना मधुबन जिला गिरिडीह झारखण्ड द्वारा डिब्बा में पैक कर विक्रय करने हेतु एक व्यक्ति के द्वारा भेजना बताया।

आरोपी पारस जैन के कब्जे से 50 नग चाईना चाकू तथा एक नारजो कम्पनी का एण्ड्रायड मोबाइल जप्त करते हुये, आरोपी पारस जैन एवं अभिषेक गुप्ता तथा अन्य 1 के विरूद्ध थाना माढोताल में धारा 25, 25(3)(आई) आर्म्स एक्ट तथा 49 बीएनएस के तहत कार्यवाही करते हुये अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

*उल्लेखनीय भूमिका -* अवैध शस्त्र के कारोबार में लिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध हथियार जप्त करने में थाना प्रभारी माढ़ोताल श्री वीरेन्द्र सिंह पवार, थाना प्रभारी अपराध श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राईम ब्रांच के उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह, सहायक उप निरीक्षक अशोक मिश्रा, प्रशांत सोलंकी, प्रधान आरक्षक अटल जंघेला, रूस्तम अली, आरक्षक विनय सिंह तथा माढ़ोताल के सहायक उप निरीक्षक बेनीराम उइके, विजय शुक्ला, आरक्षक निकेश, सचिन, विनय सिंह, राहुल, कुनाल की सराहनीय भूमिका रही।।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय

जरूरी खबरें