केंद्र में अनियमितता पाए जाने पर, तीन कर्मचारी तत्काल निलंबित : जिला स्तरीय निरीक्षण दल की कार्रवाई, उपार्जन कार्य से किया गया पृथक
Aditi News Team
Tue, May 19, 2026
रसीलपुर उपार्जन केंद्र में अनियमितता पाए जाने पर, तीन कर्मचारी तत्काल निलंबित
जिला स्तरीय निरीक्षण दल की कार्रवाई, उपार्जन कार्य से किया गया पृथक
15 मई को रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत चना एवं मसूर उपार्जन केंद्र रसीलपुर में जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा किए गए निरीक्षण में अनियमितताएं पाए जाने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जारी आदेशानुसार सहायक समिति प्रबंधक प्रदीप दुबे, विक्रेता आशुतोष दुबे तथा चौकीदार शोभाराम पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर चना एवं मसूर उपार्जन कार्य से पृथक कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान समिति प्रबंधक का मुख्यालय शाखा हटा निर्धारित किया गया है, जबकि शेष दोनों कर्मचारियों का मुख्यालय समिति कार्यालय रहेगा।
कन्हैयालाल चौबे को सौंपा गया उपार्जन केंद्र का प्रभार
समिति द्वारा रसीलपुर उपार्जन केंद्र का संपूर्ण प्रभार तत्काल प्रभाव से प्रभारी समिति प्रबंधक फतेहपुर (अजब धाम) कन्हैयालाल चौबे को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उपार्जन कार्य की चार्ज सूची शाखा हटा में प्रस्तुत करने के आदेश भी जारी किए गए हैं।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
दमोह कलेक्टर