Friday 28th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

चौधरी मोहित सिंह को मिला प्रतिष्ठित महा एक्यूपंक्चर रत्न पुरस्कार : एक्यूपंक्चर क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए एक्यूपंक्चरिस्ट

Aditi News Team

Fri, Jul 24, 2026

एक्यूपंक्चर क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए एक्यूपंक्चरिस्ट चौधरी मोहित सिंह को मिला प्रतिष्ठित महा एक्यूपंक्चर रत्न पुरस्कार

यशवंतराव चव्हाण नाट्यगृह छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद ) में आयुष इंटरनेशनल मेडिकल एसोसिएशन द्वारा यह पुरस्कार दिया गया ।

मुख्य मेहमान मराठी फिल्म कलाकार डॉ. सुयोग गोरहे, एडवोकेट नाज़र काज़ी साहेब नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी , चेयरमैन डॉ. सतीश कराले, आयुष इंटरनेशनल मेडिकल एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन डॉ. नितिनराजे पाटिल,चिकित्सा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए, सुप्रसिद्ध एक्यूपंक्चर विशेषज्ञ चौधरी मोहित सिंह पिता लाल कुंवर चौधरी निवासी झंडा चौक गाडरवारा जो अपनी सेवा भोपाल और मुंबई में दे रहे है । उनके उत्कृष्ट कार्यों, निरंतर शोध और मरीजों के सफल उपचार के लिए प्रतिष्ठित ‘महा एक्यूपंक्चर रत्न पुरस्कार 2026’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें आयुष इंटरनेशनल मेडिकल एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।चौधरी मोहित सिंह पिछले 20 वर्षों से एक्यूपंक्चर चिकित्सा पद्धति के माध्यम से लोगों को असाध्य और पुराने दर्द, न्यूरोलॉजिकल विकारों तथा कई अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिला रहे हैं। उनके इसी समर्पण भाव और इस प्राचीन चिकित्सा पद्धति को आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समाज तक पहुँचाने के प्रयासों के चलते उन्हें इस राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार के लिए चुना गया।यह अवार्ड सौंपते हुए उनके कार्यों की सराहना की और कहा कि प्राकृतिक व बिना दवाओं वाली इस उपचार प्रणाली में ऐसे विशेषज्ञों का योगदान स्वास्थ्य जगत के लिए प्रेरणादायक है।पुरस्कार प्राप्त करने के बाद चौधरी मोहित सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए कहा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

चौधरी मोहित सिंह

एक्यूपंक्चर रत्न पुरस्कार

जरूरी खबरें