Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

राहुल वासनिक ने सहायक संचालक जनसंपर्क कार्या.नरसिंहपुर का पदभार संभाला : पदभार ग्रहण करने के उपरांत श्री वासनिक ने कहा कि जनसंपर्क विभाग शासन और आमजन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु है

Aditi News Team

Mon, Jul 6, 2026

श्री राहुल वासनिक ने सहायक संचालक, जिला जनसंपर्क कार्यालय नरसिंहपुर का पदभार संभाला

मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के अधिकारी श्री राहुल वासनिक ने सोमवार को सहायक संचालक, जिला जनसंपर्क कार्यालय नरसिंहपुर के पद पर पदभार ग्रहण किया।

श्री वासनिक इससे पूर्व जिला जनसंपर्क कार्यालय मंडला में पदस्थ थे। विदित है कि श्री वासनिक नरसिंहपुर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

पदभार ग्रहण करने के उपरांत श्री वासनिक ने कहा कि जनसंपर्क विभाग शासन और आमजन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु है। विभाग की गरिमा के अनुरूप कार्य करते हुए शासन की जनहितैषी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों का समयबद्ध, तथ्यपरक और प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं मीडिया के साथ समन्वय स्थापित कर जनसंपर्क गतिविधियों को और अधिक सशक्त एवं परिणाममुखी बनाया जाएगा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

राहुल वासनिक सहायक संचालक,

जरूरी खबरें