Wednesday 3rd of June 2026

ब्रेकिंग

हवाई (हेलीकॉप्टर) सुविधा और सुलभ दर्शन का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने का एक मामला सामने आया

आरोपी के कब्जे से एक अवैध 12 बोर का देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद।

नरसिंहपुर पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही से पीड़ित को वापस मिले पूरे ₹4.39 लाख

पर संचालित एम.आई.एम.टी. काॅलेज नरसिंहपुर में खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्षन करने वाले विजेता छात्र-छात्राओं को

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य ने की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

27 जुलाई 2026 को देश के सभी 790 जिला केंद्रों में गो सम्मान दिवस : सवा घंटा विजय मंत्र जाप के बाद जिला कलेक्टर को दिए जाएंगे प्रार्थना पत्र

Aditi News Team

Tue, Jun 2, 2026

27 जुलाई 2026 को देश के सभी 790 जिला केंद्रों में गो सम्मान दिवस

सवा घंटा विजय मंत्र जाप के बाद जिला कलेक्टर को दिए जाएंगे प्रार्थना पत्र

दिल्ली -, मुम्बई /02 जून , भगवती गोमाता की सेवा,सुरक्षा एवं सम्मान के लिए सम्पूर्ण भारत में चल रहें गो सम्मान आह्वान के तहत 27 जुलाई 2026 को भारत के सभी 790 जिला केंद्रों पर प्रातः 8:15 से 09:30 बजे तक *विजय मंत्र - श्री राम जय राम,जय जय राम* के बाद जिला कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर को भारत के महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम का प्रार्थना पत्र जिला दिया जाएगा जिसके लिए भारत के सभी 36 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेश में सघन हस्ताक्षर अभियान,दीवार लेखन एवं माता बहिनें द्वारा अपने हाथों में मेहंदी से गो सम्मान दिवस लिखकर गो सम्मान आह्वान अभियान का प्रचार प्रसार शुरू हो गया है ।

गो सम्मान आह्वान अभियान की दिल्ली एवं महाराष्ट्र राज्य प्रभारी साध्वी कपिला गोपाल सरस्वती दीदी ने बताया कि भारत के पूज्य संतो के मार्गदर्शन में संचालित गो सम्मान आह्वान अभियान जिसके प्रथम चरण में 27 अप्रैल 2026 को 5 करोड़ हस्ताक्षर के साथ भारत की 5000 तहसील/तालुकाओं के माध्यम से भारत के महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री जी के नाम गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान हेतु प्रार्थना पत्र देकर प्रथम चरण में *गो सम्मान दिवस* के रूप में मनाया और दूसरा चरण 27 जुलाई 2026 को भारत के सभी 790 जिला केंद्रों पर जिला कलेक्टर के माध्यम से 15 करोड़ हस्ताक्षर के साथ प्रार्थना पत्र देकर भारतीय देशी नस्ल के गौ वंश की सुरक्षा सेवा एवं सम्मान के लिए भारतीय संस्कृति व सनातन परम्परा का प्राण एवं मूल आधार भगवती गोमाता एवं उसके वंश की दयनीय दशा में शासन के ध्यानाकर्षण हेतु गो सम्मान आह्वान अभियान चलाया जा रहा है,क्योंकि भगवती गोमाता एवं उसके वंश एवं उसके गव्य का जन्म से लेकर मृत्यु तक सभी संस्कारों में आवश्यकता रहती है । हम सब जानते हैं कि आज से तीस -चालीस वर्ष पहले हमारे यहाँ गांवों में कोई कैंसर, हार्ट अटैक ,शुगर आदि जानलेवा बीमारियों का नाम भी नहीं सुनाई देता था लेकिन उक्त बीमारियां आज हर घर में मेहमान की तरह विराजमान है । इन सबका एक ही कारण है गोवंश का संरक्षण, पालन एवं संवर्द्धन है क्योंकि भारत एक कृषि प्रधान देश है तथा गो आधारित कृषि ही हमारे लिए जीवनदायिनी है और हम सब जानते भी हैं की भगवान कृष्ण भी द्वापर में गो माता की सेवा के लिए ही भारत की पुण्यधरा पर अवतरित हुए है साथ ही हमारे पूर्वज गोगाजी ,पाबूजी तेजाजी ,देवनारायण जी ,भगवती करणी जी आदि भी गो माता की सेवा कर देवता के रूप में पूजित हुए है और आज भी वे जनकल्याण कर रहे हैं परन्तु वर्तमान में उस गोवंश की घोर उपेक्षा होने से बड़ी संख्या में गौ वंश निराश्रित अवस्था में यत्र तत्र भटक रहा है,प्रतिदिन अनेकों गो वंश सड़को,राजमार्गों पर दुर्घटना ग्रस्त हो रहे है । जहाँ सनातन को मानने वाली सरकारें हैं, ऐसे कुछ प्रांत राज्य स्तर पर अपने क़ानून बनाकर गोमाता की सेवा सुरक्षा करने का प्रयास कर रहे हैं किन्तु भारत के आधे से अधिक प्रांतों की सरकारों ने गो वध की खुली छूट दे रखी है जिससे नित्य हजारों गोवंश का कत्लखानों में निर्दयता पूर्वक वध किया जा रहा है, संतों का मानना है कि वर्तमान में केंद्र में धार्मिक सरकार है, जिसने सनातन की ध्वजा को पुनर्स्थापित किया है और उसके मुखिया धार्मिक है उन्होंने धर्म प्राण जनता के सहयोग से राम मंदिर का निर्माण करवाकर पुनः राम युग की स्थापना ,धारा 370 हटवाने एवं भारतवर्ष को समृद्धि की दृष्टि से पुनः जगतगुरु बनवाने के लिए वे कृतसंकल्प है, शास्त्रों के अनुसार राजा विष्णु का रूप होता है अतः अब केंद्र सरकार द्वारा सम्पूर्ण देश में, गोसेवा, गो सुरक्षा एवं गो सम्मान के लिए एक क़ानून बनाये जाने की नितांत आवश्यकता है । जो समूचे देश में एकरूपता से लागू हो । इस विषय को लेकर सभी पूज्य संत समाज ,भारतीय संस्कृति एवं सनातन को चाहने वाले समवैचारिक संगठन *गो सम्मान दिवस के रूप में मनाकर संवैधानिक पद्धति का पालन करते हुए भारत के महामहिम राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री, महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री जी के नाम का प्रार्थना पत्र द्वितीय चरण में संपूर्ण देश के 790 जिला केंद्रों पर जिला कलेक्टर को पप्रार्थना पत्र देकर भारत सरकार एवं राज्य सरकार से प्रार्थना करेंगे कि सरकार सभी गोभक्त, सभी उपासना पद्धतियों के संत समाज एवं सनातन को मानने वालों की प्रार्थना को स्वीकार करें क्योंकि भारत के

महापुरुषों और विशेषज्ञों का मत है कि गो सेवा ,गो सुरक्षा और गो सम्मान को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो 2036 तक भारत गोवंश रहित होकर विकृत हो जाएगा इसी को ध्यान में रखते हुए संपूर्ण भारत वर्ष में गौ  हत्या को प्रतिबंधित करने  के  लिए एवं गौ माता  के सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान को सुनिश्चित करने के  लिए नन्दी बाबा की अध्यक्षता एवं गो माता के प्रधान संरक्षण में गो सम्मान आह्वान अभियान भारत के पूज्य संतों और गो सेवकों द्वारा चलाया जा रहा है,जो पूर्णतया अहिंसक शांतिपूर्ण रूप से सरकार से प्रार्थना करने के उद्देश्य से निहित रहेगा ,यह अभियान किसी भी राज्य सरकार अथवा केन्द्र सरकार के विरुद्ध नहीं है बल्कि संविधान के दायरे में रहकर गोमाता के लिए वांछित ,सेवा सुरक्षा व सम्मान के लिए उचित कानून बनाने के लिए ही

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गौ सम्मान आव्हान अभियान 27 जुलाई 2026

जरूरी खबरें