Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चुराये हुये 7 दुपहिया वाहन जप्त

जनभागीदारी से जल संरक्षण की अनूठी मिसाल, भूजल स्तर को बढ़ाने में मिलेगा बड़ा लाभ

दो दिनों में 310 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल

चोरी गये करीबन 03 लाख रूपये कीमती 13 ग्राम सोना,300 ग्राम चाँदी के जेवर हुए बरामद

पेंच टाइगर रिजर्व जाने वाली पचधार रोड - आप

चीचली में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत : हादसे के बाद परिजनों ने शव को उठाने से इंकार कर दिया और कार्रवाई की मांग को लेकर मौके पर ही डटे

Aditi News Team

Fri, Jun 12, 2026

चीचली में दर्दनाक हादसा, 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत

गाडरवारा (चीचली)। आज शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे चीचली के काल दाऊ घाट क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार बादर बर्रू निवासी 60 वर्षीय हारोबाई अहिरबाई ट्रैक्टर की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

नरसिंहपुर जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना कालदाऊ घाट स्थित सीतारेवा नदी के पास की है, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतिका की पहचान हरोबाई पति मूलचंद्र हरिजन, उम्र लगभग 65 से 70 वर्ष, निवासी बांदरबर्रो (पीली घटिया), ग्राम पंचायत छेनाकछार, चीचली गाडरवारा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार महिला चावल लेकर अपने घर जा रही थीं, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

घटना के बाद क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। कुछ स्थानीय लोगों द्वारा महिला के ऊपर डीजल डाले जाने जैसी आशंकाएं भी जताई गई हैं, परिजनों एवं ग्रामीण में भारी आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है। लेकिन पुलिस ने अभी तक इस संबंध में किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। हादसे के बाद परिजनों ने शव को उठाने से इंकार कर दिया और कार्रवाई की मांग को लेकर मौके पर ही डटे रहे। स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है।

सूचना मिलते ही डोंगरगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है तथा हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

गाडरवारा एसडीओपी एल.एस. डागुर

जरूरी खबरें