Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, यूपीआई फ्रॉड एवं फर्जी लिंक से बचाव की जानकारी

जबलपुर कार्यालय पुलिस अधीक्षक "रेलवे" जबलपुर के आदेशानुसार सभी स्थानों पर चलाया जाएगा"SAFE CLICK-2026"

सेवा, संस्कृति और खेलकूद की रही धूम

एसोसिएशन ने मंडी शुल्क 1% से बढाकर 1.5% करने के निर्णय को वापिस लेकर मंडी शुल्क कम करने SDM को सीएम के नाम से

अपराधिक तत्वों को नहीं बख्श जाएगा,

केशव शिक्षा समिति महाकौशल प्रांत,आचार्य सामान्य प्रशिक्षण वर्ग 2026 : वर्ग प्रतिवेदन उपरांत शिक्षार्थियों ने अनुभव कथन मंच पर आकर साझा किए

Aditi News Team

Thu, May 21, 2026

केशव शिक्षा समिति महाकौशल प्रांत,आचार्य सामान्य प्रशिक्षण वर्ग 2026

करेली ।बुधवार को वर्ग के समापन सत्र में अमित दवे संगठन मंत्री विद्याभारती महाकौशल प्रांत, जालम सिंह पूर्व राज्यमंत्री केशव शिक्षा समिति महाकौशल प्रांत के प्रादेशिक सचिव ईश्वरदास जी पटेल, सदस्य संजय पटले ,अरविंद सिंह ठाकुर प्रांत प्रमुख एवं पुष्पेंद्र घोष प्रमुख महाकौशल प्रांत मंचासीन रहे।

अतिथि परिचय संतकुमार शुक्ला सह प्रांत प्रमुख केशव शिक्षा समिति एवं अतिथि स्वागत गोविंद किरार जी जिला समन्वयक माधव ग्राम भारती नरसिंहपुर ने किया।

वर्ग प्रतिवेदन संतकुमार ने रखा।

वर्ग प्रतिवेदन उपरांत शिक्षार्थियों ने अनुभव कथन मंच पर आकर साझा किए ।

पूरे वर्ग के 15 दिनों के प्रशिक्षण उपरांत शारीरिक, लिखित परीक्षा एवं वर्ग व्यवहार के आधार पर परिणाम तैयार किया गया जिस आधार पर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार अतिथियों द्वारा प्रदान किए गए।

इस कार्यक्रम के अध्यक्ष अमित दवे ने अपने उद्बोधन में प्रशिक्षार्थियों को इस वर्ग की महत्ता को समझते हुए की ये समस्त गतिविधियां विद्यालय में जाकर करें जिससे विद्यालय की छात्र संख्या वृद्धि हो, विद्यायल की मूल आवश्यकतायों की पूर्ति करें विद्यालय में अंग्रेजी का वातावरण निर्मित करें, अच्छी अच्छी शिक्षा अपने विद्यालयों में भैया बहिनों को दे।

*जब हम अच्छी शिक्षा देंगे तो हमे प्रवेश ढूंढने नहीं जाना पड़ेगा अपितु विद्यालय में अध्ययनरत भैया बहिनों ही हमारे विद्यालय का प्रचार प्रसार करेंगे जिससे प्रवेश स्वतः ही विद्यालयों में आयेंगे*

विशिष्ट अतिथि जालम सिंह ने अपने उद्बोधन में सरस्वती शिशु मंदिरों को केवल विद्यालय न कहते हुए इन्हें समाज में संस्कार एवं संपूर्ण समाज को दिशा प्रदान करने वाला केंद्र कहा, उन्होंने कहा कि आज विद्याभारती के विद्यालय समाज में खड़े न होते तो शायद आज हम पुनः गुलाम को चुके होते शिशु मंदिर समाज में संस्कारवान, देशप्रेमी, कर्तव्यनिष्ठ एवं सामाजिक कार्यकर्ता बनाने का कार्य कर रही है। मैं आप सभी कार्यकर्ताओं को नमन करता हूं।

इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि जी ने समस्त प्रशिक्षार्थियों को उपहार वितरण किए।

अंत में आभार प्रांत प्रमुख अरविंद सिंह जी ठाकुर प्रांत प्रमुख केशव शिक्षा समिति ने ज्ञापित किया।

इस अवसर विभिन्न जिलों के जिला समन्वयक, सह समन्वयक बंधु विनोद चतुर्वेदी जिला समन्वयक सागर, पुष्पेंद्र सिंह जिला समन्वयक मऊगंज, रामजी मिश्र जिला समन्वयक सीधी, श्री रामकेश जी जिला समन्वयक उमरिया एवं समस्त शिक्षक इस सत्र में उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

कार्यक्रम के अध्यक्ष अमित दवे

जरूरी खबरें