Sunday 21st of June 2026

ब्रेकिंग

जेलर दिलीप नायक हुए सम्मानित

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, राज्यपाल पटेल और सीएम डॉ. यादव ने किया योग, दिया स्वस्थ-संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश

गाडरवारा में आज 21 जून 12026 को 12वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर

प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर कृषि क्षेत्र में परिवर्तन ला रही है- मंत्री उदय प्रताप सिंह

जल संरक्षण का दिया गया संदेश

जबलपुर बरेला के शारदा मंदिर के पास में दिल दहला देने वाला हादसा : टक्कर के बाद बुलेरो वाहन बनी आग का गोला बोलेरो सवार 2 लोग जिंदा जलकर हुए खाक

Aditi News Team

Sun, Jun 14, 2026

रिपोर्टर दिनेश यादव

जबलपुर बरेला के शारदा मंदिर के पास में दिल दहला देने वाला हादसा

डंपर और बोलेरे के बीच हुआ भीषण टक्कर

टक्कर के बाद बुलेरो वाहन बनी आग का गोला बोलेरो सवार 2 लोग जिंदा जलकर हुए खाक

जबलपुर।खबर मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले कि बरेला थाना क्षेत्र से है- जंहा से-13 जून दिन शनिवार कि शाम को- एक दिल दहला देने और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है- और घटना इतनी दर्दनाक था कि- घटना घटने के बाद से- ऐ दर्दनाक घटना जिलेभर के- न्यूज चैनलों और अखबारों कि हेडलाइन बन गई दोस्तो रफ्तार का कहर किस तरह लोगों की जान ले लेता है- इसकी एक रूह कपा देने बाली खौफनाक तस्वीर जबलपुर के बरेला इलाके से आई है- बताया जा रहा है कि- यहाँ शारदा मंदिर के करीब एक तेज रफ्तार डंपर ने बोलेरो ( स्कॉर्पियो ) को जोरदार टक्कर मारते हुए अपनी चपेट में ले लिया- और टक्कर इतनी भीषण थी कि- बोलेरो वाहन डम्पर में ही फस गया और गाड़ी को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया- और फिर उसमें भीषण आग लग गई- इस दर्दनाक हादसे में गाड़ी में सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

टक्कर के बाद भी बेरहम डंपर चालक ने नहीं रोकी गाडी

यह खौफनाक हादसा जबलपुर- मंडला हाईवे पर बरेला थाना क्षेत्र स्थित शारदा मंदिर के समीप हुआ- प्राप्त जानकारी अनुसार- शनिवार कि शाम को जब कुछ यात्री अपनी बोलेरो गाड़ी से अपने गंतव्य कि ओर जा रहे थे- इसी बीच एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी- इतना ही नहीं उस बेदर्द डंपर चालक की लापरवाही यहीं नहीं रुकी..... टक्कर के बाद भी- उस बेरहम डंपर चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और बोलेरो को काफी लम्बी दूरी तक सड़क पर घसीटता चला गया।

डम्पर में फसी बोलेरो वाहन में अचानक लगी भीषण आग- देखते ही देखते वाहन बनी आग का गोला

और गाडी के लगातार सड़क पर घिसटने से और दूसरी गाड़ियों की रगड़ से बोलेरो वाहन में अचानक भयंकर आग लग गई- और देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग का गोला बन गई- आग इतनी विकराल थी कि अंदर बैठे यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला- सांथियो बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों और राहगीरों ने लोगों को बचाने की भरपूर कोशिश की- लेकिन आग कि लपटें इतनी तेज थीं कि- मौके पर मौजूद दर्जनों लोग चाहकर भी कोई कुछ नहीं कर सके- घटना कि सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची- और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया- लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी- और गाड़ी के अंदर से दो लोगों के बुरी तरह जले हुए शव बरामद किए गए ।

एक कहावत है कि- हादसे चेहरों कि पहचान मिटा देती हैं- शवों कि पहचान करना हुआ मुश्किल

दोस्तो एक कहावत तो आपने सुनी ही होगी- और ऐ कहावत अक्सर वाहनों में ही लिखा हुआ दिखाई देती है कि *हादसे चेहरे कि पहचान मिटा देती है* बता दें कि- इस भीषण हादसे ने इस कहावत को सत्य कर दिया है- इस दर्दनाक सड़क हादसे ने- वाहन में सवार लोगों कि पहचान तक खत्म कर दिया- शव इतने जले हुए थे कि उनकी पहचान करना भी मुश्किल हो गया ।

बेलबाग और तेज रफ्तार डंपरों और बडे वाहनों पर लगाम कसने कि जरुरत

सांथियो मंडला जबलपुर मार्ग कि ऐ कोई पहली घटना नहीं हैं- इससे पेहले भी एक दो नहीं- इस तरह कि कई दर्दनाक सड़क हादसे हो चुके हैं- मंडला जबलपुर नेशनल हाईवे पर भारी वाहनों की ये बेलगाम रफ्तार अक्सर मासूमों की जान ले लेती है- अब सवाल ये उठता है कि आखिर कब तक इस तरह कि- बेलगाम और तेज रफ्तार- की वजह से लोग अपनी जान गंवाते रहेंगे- प्रशासन को ऐसे भारी वाहनों पर सख्त लगाम कसनी होगी- तभी इस तरह कि दर्दनाक हादसों को रोका जा सकता है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय

जरूरी खबरें