Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय सम्मेलन की तैयारी तेज

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

नवीन विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में निकाली शोभा यात्रा : नगर के श्रीदेव अटल बिहारी मंदिर मे अखिल कोटि ब्रह्माण्ड नायक परमाराध्य लाड़ले ठाकुर श्रीदेव अटल बिहारी लाल

Aditi News Team

Thu, May 7, 2026

नवीन विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में निकाली शोभा यात्रा

गाडरवारा। नगर के श्रीदेव अटल बिहारी मंदिर मे अखिल कोटि ब्रह्माण्ड नायक परमाराध्य लाड़ले ठाकुर श्रीदेव अटल बिहारी लाल के नवीन विग्रह एवं श्रीदेव अटल बिहारी लाल युगल सरकार उत्सव विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में पंच दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 3 मई से शुरू हो चुका है । इसी कार्यक्रम अंतर्गत 6 मई दिन बुधवार को शाम 5 बजे भव्य शोभा यात्रा श्री देव अटल बिहारी मंदिर से डीजे एवं ढ़ोल बाजे के साथ निकाली गईं जो नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरती हुई वापिस अटल बिहारी मंदिर में संपन्न हुई। शोभा यात्रा के समापन पर मूर्तियों का घी से अभिषेक कर आरती की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या मे धर्मप्रेमी श्रद्धालु उपस्थित रहे। विदित हो कि 7 मई को महास्नान, सहस्त्र धाराभिषेक शाम को 5 बजे हवन कुंड निर्माण व हवन, आरती एवं 8 मई को सुबह प्राण प्रतिष्ठा व भंडारा शाम 7 बजे से भोजराज धर्मशाला में होगा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

श्रीदेव अटल बिहारी मंदिर गाडरवारा

जरूरी खबरें