Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

258 घनमीटर रेत ज़ब्त, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक हाईवा पर कार्रवाई

शिक्षक से एरियर की राशि को निकालने के ऐवज में आरोपी वोमेंद्र रोकड़े बाबू द्वारा 4000/- रुपए रिश्वत की मांग की गई थी

देश के उत्तरी तट के पास दो ज़बरदस्त भूकंप आए, जिससे राजधानी काराकस में कई इमारतें ढह गईं

गायत्री जयंती पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम स्थानीय गायत्री पीठ मे धूमधाम से संपन्न हुआ

मंत्री उदय प्रताप सिंह की पहल पर राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया द्वारा सांसद विकास निधि से 35 लाख की राशि स्वीकृत

कृषि बिजली की अघोषित कटौती से किसान भाईयों का हल्ला बोल : सरौली मझगवां पावर हाउस के ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि बिजली की अंधाधुंध कटौती के खिलाफ अखिल भारतीय ओबीसी महासभा

Aditi News Team

Tue, Apr 7, 2026

रिपोर्टर अनिल जैन

कृषि बिजली की अघोषित कटौती से किसान भाईयों का हल्ला बोल

सरौली मझगवां पावर हाउस के ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि बिजली की अंधाधुंध कटौती के खिलाफ अखिल भारतीय ओबीसी महासभा ओबीसी एससी एसटी संयुक्त मोर्चा व समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष ओबीसी जितेन्द्र कुमार कुर्मी के नेतृत्व में विद्युत मंडल सरौली का घेराव करते हुए ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें कृषि बिजली की अघोषित कटौती को तुरंत बंद करने, 10 घंटे रेग्युलर बिजली देने, लाइन खराब होने पर बंद की गई बिजली को कवर करके देने, ओवरलोड ट्रांसफार्मर को बदलकर अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर बैठालनें, ट्रांसफार्मर जलने या खराब होने पर 24 घंटे के अंदर बदलकर नया ट्रांसफार्मर बैठाने की मांग करते हुए इस समस्या को तत्काल हल करने की मांग की।

और चेतावनी भी दी गई कि यदि इन समस्याओं को हल नहीं किया जाता तो बिजली आफिस सरौली में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आंदोलन किया जाएगा, जिसका जिम्मेदार विद्युत विभाग होगा।

जिसमें जिलाध्यक्ष ओबीसी जितेन्द्र कुमार कुर्मी, जिला उपाध्यक्ष विनोद पटेल,किसान मोर्चा ब्लाक अध्यक्ष संतकुमार पटैल, युवा मोर्चा ब्लाक अध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा, ब्लाक सचिव उमेश पटेल अकलेश पटेल सुरेश पटेल बारेलाल पटेल मुकेश पटेल अनिल पटेल सुनील पटेल दिनेश पटेल अमित पटेल सत्यम पटेल अभिषेक पटेल इंद्रजीत पटेल आंनद सिद्धार्थ पटेल रमेश, मोहन, सुखदेव आदर्श पटेल एवं क्षेत्र के सैकड़ों किसान भाई उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें