Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

देश के उत्तरी तट के पास दो ज़बरदस्त भूकंप आए, जिससे राजधानी काराकस में कई इमारतें ढह गईं

गायत्री जयंती पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम स्थानीय गायत्री पीठ मे धूमधाम से संपन्न हुआ

मंत्री उदय प्रताप सिंह की पहल पर राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया द्वारा सांसद विकास निधि से 35 लाख की राशि स्वीकृत

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में फिर बाघ ने ग्रामीण को बनाया अपना निवाला, महुआ की गोही बीनने गया था ग्रामीण,

साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, यूपीआई फ्रॉड एवं फर्जी लिंक से बचाव की जानकारी

मंदिर में चोरी की घटना कारित करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार : नरसिंहपुर में अज्ञात चोर तलाश कर चंद घंटों में किया गया गिरफ्तार,आरोपी से मंदिर में चोरी का शत-प्रतिशत मशरूका बरामद

Aditi News Team

Mon, Apr 20, 2026

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मंदिर में चोरी की घटना कारित करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

• नरसिंहपुर पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही से घटना का चंद घंटों में खुलासा।

• अज्ञात चोर को तलाश कर चंद घंटों में किया गया गिरफ्तार।

• गिरफ्तार आरोपी से मंदिर में चोरी का शत-प्रतिशत मशरूका बरामद किया गया।

दिनांक 19.04.2026 को प्रार्थी अनीस कौरव निवासी ग्राम डोंगरगांव द्वारा थाना डोंगरगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि विगत रात में किसी अज्ञात चोर के द्वारा ग्राम के खेड़ापति माता मंदिर में माता के सोने चांदी के जेवर तथा दान पत्र को तोड़कर उसे पैसे चुरा लिए है । प्रार्थी की रिपोर्ट पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना डोंगरगांव में धारा 331(4), 305(D) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

थाना डोंगरगांव क्षेत्र में मंदिर में हुई चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी गाडरवारा, श्री ललित डांगुर के नेतृत्व में थाना डोंगरगांव पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की शीघ्र पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

*अज्ञात चोर को तलाश कर चंद घंटों में किया गया गिरफ्तार:* थाना डोंगरगांव की विशेष टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात आरोपी की पहचान की गई। तत्पश्चात सघन तलाशी अभियान चलाकर आरोपी को घटना के चंद घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

*गिरफ्तार आरोपी :* नीतू उर्फ छुट्टन उर्फ मंजू रजक पिता बिहारी रजक उम्र 22 साल निवासी ग्राम डोंगरगांव जिला नरसिंहपुर।

जप्ती : आरोपी के कब्जे से चोरी गए सोने चांदी के जेवरात (कीमत लगभग ₹30,000/- करीब ) के, नगद राशि ₹1,900/- एवं घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड।

*वैधानिक कार्यवाही :* उक्त आरोपी को विरूद्ध धारा 331(4),305(D) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीवद्ध।

*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :* थाना प्रभारी डोंगरगांव , उनि. प्रकाश पाठक, उनि बबीता पहाड़े, प्र आर प्रकाश द्विवेदी, सउनि शिशुपाल चौधरी आरक्षक रंजीत राजपूत, आरक्षक सोबरन ठाकुर, आरक्षक सोनू सतारे की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें