Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा नगर के राजीव वार्ड की MPEB कालोनी

सेना भर्ती कार्यालय भोपाल द्वारा चयनित अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर (क्लर्क/एसकेटी) श्रेणी की भर्ती रैली का आयोजन

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने सहायक ग्रेड-03 श्री राघवेन्द्र कुमार सोनी को किया निलंबित

ऐशबाग के चर्चित अंधे दोहरे हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा,दोनों आरोपी गिरफ्तार

खितौला ईसाफ बैंक डकैती का 750 ग्राम सोना कीमती लगभग सवा करोड़ रुपए का जप्त

अग्निवीर (क्लर्क/एसकेटी) भर्ती रैली 11 अक्टूबर को सागर में आयोजित : सेना भर्ती कार्यालय भोपाल द्वारा चयनित अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर (क्लर्क/एसकेटी) श्रेणी की भर्ती रैली का आयोजन

Aditi News Team

Fri, Jul 17, 2026

अग्निवीर (क्लर्क/एसकेटी) भर्ती रैली 11 अक्टूबर को सागर में आयोजित

सेना भर्ती कार्यालय भोपाल द्वारा चयनित अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर (क्लर्क/एसकेटी) श्रेणी की भर्ती रैली का आयोजन 11 अक्टूबर 2026 को इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, सागर (मप्र) में किया जाएगा।

सेना द्वारा एक जून से 12 जून 2026 तक ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम 12 जुलाई 2026 को जॉइन इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जारी किया जा चुका है। परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब शारीरिक दक्षता परीक्षण सहित अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में भाग लेने के पात्र होंगे। भर्ती रैली में शामिल होने वाले योग्य अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र 14 जुलाई 2026 को उनके पंजीकृत ई-मेल पर भेज दिए गए हैं।

अग्निवीर (क्लर्क/एसकेटी) श्रेणी के चयनित अभ्यर्थी, जो मध्यप्रदेश के अशोकनगर, भोपाल, बैतूल, छिंदवाड़ा, दमोह, गुना, हरदा, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, पन्ना, पांढुर्ना, रायसेन, राजगढ़, सीहोर एवं विदिशा सहित 15 जिलों से संबंधित हैं, उन्हें अपने प्रवेश पत्र में अंकित तिथि एवं समय के अनुसार रैली स्थल पर उपस्थित होना अनिवार्य है।

सेना भर्ती कार्यालय, ग्वालियर के अंतर्गत आने वाले इन जिलों के अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया भी 11 अक्टूबर 2026 को ही संपन्न की जाएगी। भर्ती रैली में प्रवेश केवल प्रवेश पत्र में अंकित समय के अनुसार ही दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने साथ प्रवेश पत्र, आवश्यक सभी दस्तावेज, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर तथा इंटरनेट सुविधा युक्त स्मार्ट मोबाइल फोन अनिवार्य रूप से साथ लेकर आएं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

www.joinindianarmy.nic.in

सेना भर्ती कार्यालय, ग्वालियर

इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, सागर (मप्र)

जरूरी खबरें