Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय सम्मेलन की तैयारी तेज

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

घर से गाडरवारा कॉलेज के लिए निकली युवती अभी तक लापता होने से आक्रोश : पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई में देरी करने पर बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद ने किया थाने का घेराव

Aditi News Team

Sun, May 17, 2026

लापता युवती की तलाश न होने पर लव जिहाद के चलते तगाडरवारा में हिन्दू वादी संगठन आगे आए

पूर्व में बजरंग दल ने सौंपा था ज्ञापन, दो दिन में कार्रवाई की मांग की थी

पुलिस की कोई कार्यवाही न होने के चलते बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद ने किया थाने का घेराव

नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा थाना क्षेत्र में एक युवती के लापता होने का मामला अब विवाद का विषय बन गया है। चार दिन पूर्व बजरंग दल और ग्रामीणों ने थाना गाडरवारा पहुंचकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा और मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की थी लेकिन कोई कार्यवाही न होने के चलते बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद ने किया थाने का घेराव जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने शीघ्र ही दस्तयाब करने का आश्वाशन दिया है। वहीं कार्यवाही न होने पर विश्व हिंदू परिषद ने चेतावनी देते हुए आंदोलन की बात कही है।

जानकारी के अनुसार, गाडरवारा थाना क्षेत्र के बसुरिया गांव निवासी एक युवती 4 अप्रैल 2026 को कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों और स्थानीय लोगों की चिंता के बीच मामले ने अब सामाजिक और राजनीतिक चर्चा का रूप ले लिया है।

बजरंग दल और ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बैरागढ़ निवासी एक युवक पर युवती को अपने साथ ले जाने के आरोप लगाए गए हैं। संगठन ने इसे “लव जिहाद” से जोड़ते हुए पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया है।

युवती को जल्द सुरक्षित दस्तयाब किया जाए और जांच के आधार पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। ऐसा संगठन का कहना है कि यदि दो दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शीघ्र ही पुलिस युवती को दस्तयाब करने में सफलता हासिल करेगी ऐसा थाना प्रभारी गाडरवारा का कहना है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गाडरवारा एसडीओपी एल.एस. डागुर

थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अशोक सिंह चौहान

पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना नरसिंहपुर

जरूरी खबरें