Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

गाडरवारा एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख श्री हिम्मत सिंह चौहान को कार्यकारी निदेशक (Executive Director) पद पर पदोन्नत किया

लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए

सांकल रोड पर 25 ट्रेक्टर-ट्राली खनिज रेत जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया

गाडरवारा में बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का आगमन हुआ : आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

Aditi News Team

Thu, Jun 11, 2026

गाडरवारा में बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का आगमन हुआ

गाडरवारा।आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का यहाँ जबलपुर से पदयात्रा करते हुये आगमन हुआ।इस अवसर पर सकल तारण तरण समाज द्वारा स्थानीय पलोहा नाका पर उनकी भव्य अगवानी की गई।यहाँ से बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया श्री संत तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय पहुँचे जहां उन्होंने अपने प्रवचन में जिनवाणी की महत्ता बताते हुये कहा की हमें जिनवाणी की सिर्फ परिक्रमा नही करना है बल्कि जिनवाणी हमें जो ज्ञान दे रही है उसका मनन करना है जिस तरह दर्पण में हमें अपना चेहरा दिखता है उसी तरह जिनवाणी हमें अपनी आत्मा का बोध कराती है।हमें जिनवाणी में देव गुरु द्वारा बताये हुये मार्ग पर चलकर अपनी आत्मा के कल्याण का प्रयास करना चाहिए।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

आचार्य प्रवर संत तारण तरण

बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया

जरूरी खबरें