Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

नरसिंहपुर के गोटेगांव में मटर भुगतान नहीं होने पर किसानों का आक्रोश, : भारतीय किसान यूनियन संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Aditi News Team

Thu, Jul 2, 2026

गोटेगांव में मटर भुगतान नहीं होने पर किसानों का आक्रोश,

भारतीय किसान यूनियन संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

नरसिंहपुर। संदीप राजपूत/भारतीय किसान यूनियन संघ के पदाधिकारियों एवं किसानों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर गोटेगांव के मटर व्यापारियों द्वारा किसानों का भुगतान लंबित रखने का मामला उठाया। किसानों का कहना है कि गोटेगांव में मटर बेचने वाले अनेक किसान आज दिनांक तक अपनी उपज का भुगतान प्राप्त नहीं कर सके हैं, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में किसानों ने आरोप लगाया कि बार-बार मांग करने के बावजूद संबंधित व्यापारियों द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा है। इससे किसानों में भारी नाराजगी है। किसान नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराया जाए।

भारतीय किसान यूनियन संघ ने चेतावनी दी कि यदि किसानों का बकाया भुगतान जल्द नहीं कराया गया तो संबंधित मटर व्यापारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रशासन से ऐसे व्यापारियों पर सख्त निगरानी रखने और किसानों के हितों की रक्षा करने की मांग भी की गई।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

भारतीय किसान यूनियन संघ नरसिंहपुर

जरूरी खबरें