Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

पन्ना में कुएं की खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी, 5 मजदूर की दबने से मौत : अजयगढ़ के नयापुरवा में बड़ा हादसा, 10 दिन से चल रही थी खुदाई, भुसभुसी मिट्टी ने ली जान।

Aditi News Team

Tue, May 26, 2026

रिपोर्टर कविता पांडे

पन्ना में मौत का कुआं: खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी, 5 मजदूर की दबने से मौत, एक का शव निकाला गया।

अजयगढ़ के नयापुरवा में बड़ा हादसा, 10 दिन से चल रही थी खुदाई, भुसभुसी मिट्टी ने ली जान।

क्या बिना तकनीकी जांच खोदा जा रहा था कुआं..? हादसे ने खड़े किए कई सवाल...?

पन्ना जिले के अजयगढ़ जनपद अंतर्गत ग्राम बीहरपुरवा के नयापुरवा में खेत पर कुएं की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बिन्नू अहिरवार के खेत में पिछले करीब 10 दिनों से 7 मजदूरों द्वारा कुएं की खुदाई की Iजा रही थी। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अचानक मिट्टी धंसने से पूरा घटनाक्रम मातम में बदल गया।

वहीं जानकारी के मुताबिक खुदाई के दौरान दो मजदूर पानी पीने के लिए ऊपर आए ही थे कि अचानक कुएं की मिट्टी भरभराकर धंस गई और अंदर काम कर रहे 5 मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में दबे मजदूरों के नाम चुन्नू यादव, राजकुमार यादव, आशीष यादव, चुनवाद पाल बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू के दौरान राजकुमार यादव का शव बाहर निकाल लिया गया है, जबकि बाकी 4 मजदूरों की तलाश जारी है।

वहीं घटना के बाद मौके पर पुलिस टीम, राजस्व विभाग और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं। राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है, लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय जानकारी के अनुसार जिस स्थान पर कुएं की खुदाई हो रही थी, वहां की मिट्टी भुसभुसी और कमजोर थी। तकनीकी नजरिए से ऐसे स्थान पर गहरी खुदाई करना पहले से ही हादसे को न्योता देने जैसा माना जाता है और आखिरकार वही हुआ।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह खुदाई किस आधार पर कराई जा रही थी? क्या कुएं की खुदाई व्यक्तिगत अनुमति लेकर करवाई जा रही थी या फिर किसी शासकीय योजना के तहत काम चल रहा था? यदि मिट्टी की स्थिति जोखिमभरी थी तो क्या कोई तकनीकी निरीक्षण या सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था?

एक मजदूर की मौत और चार लोगों के जिंदगी-मौत के संघर्ष के बीच यह हादसा केवल दुर्घटना नहीं, बल्कि संभावित लापरवाही और जवाबदेही का बड़ा मामला बनता दिखाई दे रहा है। अब निगाहें प्रशासनिक जांच और जिम्मेदारों की जवाबदेही पर टिकी हैं।

कलेक्टर श्रीमती ऊषा परमार ने अजयगढ़ ब्लॉक के बीहरपुरवा में कुंआ की मिट्टी धसकने से मृत 5 व्यक्तियों के परिवारजनों से भेंट कर ढांढस बंधाया एवं सांत्वना दी। जिला कलेक्टर ने हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

Tags :

बड़ी खबर

ब्रेकिंग न्यूज

पन्ना पुलिस अधीक्षक

पन्ना कलेक्टर

कलेक्टर श्रीमती ऊषा परमार

जरूरी खबरें