Friday 22nd of May 2026

ब्रेकिंग

गुजरात के खेल काम्प्लेक्स आनंद में इंडियन ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन पैरालंपिक कमेंटी भारत के द्वारा 3 दिवसीय

लकड़ी कारोबार को लेकर हुए विवाद में युवक रंजीत पटेल की मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की,धारा 302 जोड़ी जाएगी

जैन साधु-साध्वियों की सुरक्षा के इंतजाम एवं रीवा में दुर्घटना के दोषी को गिरफ्तार कर कठोर सजा दिलवाने के संबंध में

शहडोल आई जी की बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर टी आई सहित तीन पुलिसकर्मी निलम्बित, पुलिस अभिरक्षा से भागा था आरोपी

सायबर जागरूकता अभियान के तारतम्य में जीआरपी थाना गाडरवारा एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा

टी आई सहित तीन पुलिसकर्मी निलम्बित लापरवाही बरतने पर आई जी की कार्रवाई : शहडोल आई जी की बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर टी आई सहित तीन पुलिसकर्मी निलम्बित, पुलिस अभिरक्षा से भागा था आरोपी

Aditi News Team

Fri, May 22, 2026

टी आई सहित तीन पुलिसकर्मी निलम्बित लापरवाही बरतने पर आई जी की कार्रवाई

शहडोल आई जी की बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर टी आई सहित तीन पुलिसकर्मी निलम्बित, पुलिस अभिरक्षा से भागा था आरोपी

उमरिया - जिले के इंदवार थाने से कल शाम लूट का माल खरीदने वाला आरोपी बंटी ताम्रकार पिता रामदीन ताम्रकार निवासी बरही जिला कटनी भाग गया था, जिसके चलते आई जी शहडोल एन चैत्रा ने इन्दवार टी आई सहित तीन पुलिसकर्मी को निलम्बित कर दिया है, थाने से आरोपी का भागना घोर लापरवाही की श्रेणी में आता है जिसके चलते की गई बड़ी कार्रवाई l

एस डी ओ पी उमरिया पुन्नू सिंह परस्ते ने बताया कि पूर्व में इन्दवार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनपथा में हुई लूट के दो आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया था, उनके द्वारा बताया गया कि लूटा गया सोना और चांदी बरही निवासी बंटी ताम्रकार को बेचा गया है, इसी आधार पर बंटी ताम्रकार को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया उसके पास से सोना और चांदी बरामद की गई और उसकी जप्ती की गई, जप्ती की जो मात्रा रही उसमें एक किलो पचास ग्राम चांदी और पन्द्रह ग्राम सोना को विधिवत जप्त किया गया परन्तु जप्ती पत्रक में अभियुक्त द्वारा हस्ताक्षर करने से मना कर दिया गया, और यह कहा कि उसने यह सामान गिरवी रखा था, बेचा नहीं था, कुछ देर बाद वह पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया, इसमें प्रारंभिक रूप से जांच की गई और इसमें थाना प्रभारी इंदवार विजय कुमार पटले, सब इंस्पेक्टर सूर्य पाल सिंह एवं ए एस आई अमर बहादुर सिंह को वरिष्ठ कार्यालय द्वारा तत्काल निलम्बित करते हुए लाइन अटैच किया गया है और इन्दवार थाना प्रभारी के रूप में इंस्पेक्टर नन्द लाल धुर्वे को नियुक्त किया गया है, और वहीं आरोपी की पता तलाश के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है l

गौरतलब है कि टी आई विजय कुमार पटले कल लॉ एंड आर्डर ड्यूटी में रहे लेकिन डायरी उनकी होने के कारण उनकी सारी जवाबदारी मानते हुए उनको भी निलम्बित किया गया है, वहीं देखा जाय तो लगातार पुलिस की लापरवाही के चलते अनेकों घटनाएं हो रही है, जिसके चलते नागरिक परेशान हैं l

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

एस डी ओ पी उमरिया पुन्नू सिंह परस्ते

जरूरी खबरें