Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय सम्मेलन की तैयारी तेज

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

गाडरवारा में डाकघर बना आधार सेवाओं का भरोसेमंद केंद्र : नागरिकों को बड़ी राहत, अब स्थानीय स्तर पर ही होंगे सभी जरूरी कार्य

Kamar Rana Aditi News

Tue, May 5, 2026

गाडरवारा में डाकघर बना आधार सेवाओं का भरोसेमंद केंद्र

नागरिकों को बड़ी राहत, अब स्थानीय स्तर पर ही होंगे सभी जरूरी कार्य

गाडरवारा। आम नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही परेशानी को देखते हुए भारतीय डाक विभाग ने एक सराहनीय पहल करते हुए शहर में आधार सेवाओं को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध करा दिया है। अब नागरिकों को आधार कार्ड बनवाने या उसमें संशोधन के लिए दूर-दराज के केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

शहर के डाकघर गाडरवारा (पलोटन गंज) स्थित आधार सेवा केंद्र, गाडरवारा में यह सुविधा शुरू होने से आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है और व्यवस्थाओं में पारदर्शिता के साथ सुगमता भी आई है।

यह केंद्र प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित हो रहा है, जहां प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा निर्धारित नियमों के तहत आधार से संबंधित सभी कार्य किए जा रहे हैं।

डाक विभाग द्वारा स्पष्ट रूप से नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाएं और आधार से संबंधित कार्यों के लिए आवश्यक मूल दस्तावेज साथ लेकर ही केंद्र पर पहुंचें, जिससे प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पहले आधार अपडेट के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता था या दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी। लेकिन अब डाकघर में ही यह सुविधा उपलब्ध होने से आमजन को बड़ी राहत मिली है।

इस संबंध में पोस्टमास्टर मुकेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि क्षेत्र में आधार अपडेट को लेकर लगातार शिकायतें और असुविधाएं सामने आ रही थीं। इन्हीं समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए डाक विभाग ने यह निर्णय लिया, ताकि नागरिकों को सरल, सुगम और व्यवस्थित सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।उन्होंने आगे कहा कि अब गाडरवारा पोस्ट ऑफिस में निर्धारित नियमों के अनुसार आधार अपडेट का कार्य पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ किया जा रहा है, जिससे लोगों का भरोसा भी बढ़ा है।

📌 उपलब्ध सेवाएं:

* नया आधार कार्ड नामांकन

* नाम, पता एवं जन्मतिथि में संशोधन

* मोबाइल नंबर एवं ई-मेल अपडेट

* बायोमेट्रिक अपडेट

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पोस्ट ऑफिस गाडरवारा

जरूरी खबरें