Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय सम्मेलन की तैयारी तेज

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

आदि शंकराचार्य जी की जयंती पर बरमान मे : आदि शंकराचार्य जी की जयंती पर बरमान में सम्पन्न हुआ विकासखंड स्तरीय व्याख्यान कार्यक्रम

Aditi News Team

Wed, Apr 29, 2026

आदि शंकराचार्य जी की जयंती पर बरमान में सम्पन्न हुआ विकासखंड स्तरीय व्याख्यान कार्यक्रम

आदि शंकराचार्य जी की जयंती के अवसर पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन बरमान में सम्पन्न हुआ। यह व्याख्यान कार्यक्रम मप्र जनअभियान परिषद विकासखंड चांवरपाठा के तत्वाधान में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर महंत श्री रघुनाथ दास जी ने बताया कि आदि शंकराचार्य जी ने अल्पायु में सम्पूर्ण भारत की चार बार पदयात्रा कर सांस्कृतिक एकता का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने देश के चारों दिशाओं में मठों की स्थापना कर सनातन धर्म का पुनरुत्थान किया और समाज को एकसूत्र में बांधने का संदेश दिया। जिला समन्वयक मप्र जनअभियान परिषद श्री जयनारायण शर्मा ने आदि शंकराचार्य जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम की प्रस्तावना विकासखंड समन्वयक श्रीमती माधवी पाठक ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जन अभियान परिषद से जुड़ी नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य, सीएमसीएलडीपी पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राएं, परामर्शदाता और नागरिक मौजूद थे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

आदि शंकराचार्य जी की

जरूरी खबरें