Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय सम्मेलन की तैयारी तेज

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

नरसिंह प्रकटोत्सव पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर : नरसिंहपुर जिला प्रशासन द्वारा नरसिंह प्रकटोत्सव पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर पहले दिन करीब 20 यूनिट रक्त संग्रहित

Aditi News Team

Wed, Apr 29, 2026

जिला प्रशासन द्वारा नरसिंह प्रकटोत्सव पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

पहले दिन करीब 20 यूनिट रक्त संग्रहित

भगवान नरसिंह प्रकटोत्सव के पावन अवसर पर जिला प्रशासन नरसिंहपुर द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में समाजसेवा की प्रेरणादायी मिसाल देखने को मिली। जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में आयोजित इस शिविर में पहले ही दिन लगभग 20 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस अवसर पर होमगार्ड के जवान, डाईट का स्टॉफ व विद्यार्थी और कलेक्टर कार्यालय के लिपिक वर्गीय कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने कहा कि नरसिंह जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित यह रक्तदान शिविर जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि यह शिविर 30 अप्रैल और एक मई को भी जारी रहेगा, जिसमें अधिकारी-कर्मचारी एवं आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सभी नागरिकों से कहा कि वे आगे आकर रक्तदान करें और इस जनहितकारी शिविर को सफल बनाएं। यह रक्तदान शिविर न केवल सामाजिक सरोकार का उदाहरण है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि सामूहिक प्रयासों से मानव जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र नागेश, सीएमएचओ डॉ. मनीष मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ. आर.के. चौधरी, आरएमओ डॉ. राहुल नेमा, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. प्रियंका नेमा, डाइट प्राचार्य श्री राजकिशोर श्रीवास्तव, जिला होमगार्ड के जवान, डाइट संस्थान के विद्यार्थियों तथा कलेक्टर कार्यालय के लिपिक वर्गीय कर्मचारी मौजूद थे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें