Monday 31st of August 2026

ब्रेकिंग

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय सम्मेलन की तैयारी तेज

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने किया ‘धमनी नदी’ के उद्गम स्थल का भ्रमण : कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने जिले के भिंडबार ग्राम स्थित ‘धमनी नदी’ के उद्गम स्थल का भ्रमण किया

Aditi News Team

Tue, Apr 14, 2026

रिपोर्टर भागीरथ तिवारी

कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने किया ‘धमनी नदी’ के उद्गम स्थल का भ्रमण

करेली -- मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने जिले के भिंडबार ग्राम स्थित ‘धमनी नदी’ के उद्गम स्थल का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक महत्व से परिपूर्ण इस स्थल का अवलोकन करते हुए इसे क्षेत्र की अमूल्य धरोहर बताया।

मंत्री श्री पटेल ने बताया कि उनकी ‘उद्गम मानस यात्रा’ के अंतर्गत यह 111वां पड़ाव है। इस यात्रा का उद्देश्य प्रदेश की नदियों के उद्गम स्थलों का संरक्षण, उनके प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और पर्यावरण संतुलन के प्रति समाज को प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि भिंडबार ग्राम से निकलने वाली धमनी नदी न केवल प्राचीन जल स्रोत है, बल्कि यह क्षेत्र की सांस्कृतिक आस्था और प्राकृतिक समृद्धि का भी प्रतीक है।

भ्रमण के दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से संवाद करते हुए नदी के संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इसमें जनभागीदारी बेहद जरूरी है। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस स्थल के विकास एवं संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि यह स्थान भविष्य में एक प्रमुख पर्यावरणीय एवं धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हो सके।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष महंत प्रीतम पूरी महामंत्री राहुल कौरव जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र नागेश , मनीष कौरव ,इमलिया सरपंच नीलेश काकोडीया ,राजकुमार कौरव ,अभिषेक कौरव ,पत्रकार भागीरथ तिवारी आदि सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल

जरूरी खबरें