Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय सम्मेलन की तैयारी तेज

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

बरगी क्रूज हादसे में पीड़ित परिवारों से मिले मुख्यमंत्री डॉ यादव : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज दोपहर जबलपुर पहुँचकर बरगी बांध क्रूज हादसे में पीड़ित परिवारजनों से भेंट की

Aditi News Team

Fri, May 1, 2026

बरगी क्रूज हादसे में पीड़ित परिवारों से मिले मुख्यमंत्री डॉ यादव

शोक संतप्त परिवार जनों को बंधाया ढांढस

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज दोपहर जबलपुर पहुँचकर बरगी बांध क्रूज हादसे में पीड़ित परिवारजनों से भेंट की।मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार जनों को ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में राज्य शासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वसन दिया।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बरगी बांध हादसे में पीड़ित परिवारों से मिलने आज दोपहर लगभग तीन बजे भोपाल से डुमना एयरपोर्ट पहुँचे। उन्होंने वेस्ट लेंड खमरिया स्थित श्री कामराज के निवास पहुँचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। बरगी बांध क्रूज हादसे में श्री कामराज की पत्नी का निधन हो गया है। जबकि श्री कामराज खुद और उनके एक पुत्र पांच वर्षीय तमिल लापता हैं, उनकी तलाश की जा रही है। जबकि उनके दस वर्षीय पुत्र पुविथारन को सकुशल बचा लिया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बरगी क्रूज हादसे में पीड़ित भसीन रेसीडेंसी साउथ सिविल लाइन स्थित सैयद रियाज हुसैन और कोतवाली से दरहाई मार्ग स्थित श्री कृष्णा सोनी के निवास पहुँचकर भी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। बरगी क्रूज हादसे में श्री सैयद रियाज हुसैन की पत्नी श्रीमती रेशमा सैयद एवं उनकी समधन सैयदा शमीम फातिमा जैदी का तथा दरहाई निवासी श्री कृष्णा सोनी की पत्नी श्रीमती नीतू सोनी की डूबने से मृत्यु हो गई थी ।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सैयद रियाज हुसैन से घटना के बारे में पूरी जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया से रिटायर 72 वर्षीय सैयद रियाज हुसैन अपने परिवार के साथ बरगी डैम घूमने गए थे। उनके साथ पत्नी रेशमा सैयद उम्र 66 वर्ष, नाती जाफर जैदी उम्र 13 वर्ष और समधन सैयदा समीम फातमा जैदी उम्र 68 वर्ष थीं। बरगी डैम क्रूज हादसे में सैयद रियाज हुसैन की पत्नी रेशमा सैयद और उनकी समधन सैयदा समीम फातमा जैदी की डूबने से मृत्यु हो गई। श्री सैयद रियाज हुसैन और उनके नाती को रेस्क्यू ऑपरेशन में तीन-चार घण्टे बाद सकुशल बचा लिया गया।

वहीं, दरहाई निवासी श्रीमती सोनी परिवार के सदस्यों के गुरुवार को बरगी बांध घूमने गई थीं। टाटा एआई बैंक में कार्यरत 45 वर्षीय श्रीमती सोनी का क्रूज हादसे में निधन हो गया। उनके पांच वर्षीय विराज सोनी लापता है, जिनकी तलाश जारी है। परिवार के शेष सदस्य 38 वर्षीय विकास सोनी, 40 वर्षीय अनामिका सोनी, 12 वर्षीय आराध्या सोनी एवं 18 वर्षीय समृद्धि सोनी सुरक्षित हैं।

मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, सांसद श्री आशीष दुबे, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक श्री अशोक रोहाणी, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन, भाजपा के नगर अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, पूर्व विधायक श्री नीलेश अवस्थी, श्री सोनू बचवानी भी थे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा,

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह,

सांसद आशीष दुबे,

जरूरी खबरें