Wednesday 29th of July 2026

ब्रेकिंग

गुरु ज्ञान को जन-जन तक पहुँचाने वाले सूर्य हैं, जिसका कोई गुरु नहीं उसका जीवन शुरू नहीं" — निर्यापक श्रमण मुनि श्री समता

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक पहुंचे बरमान घाट

किसानों से की बातचीत, समक्ष में करवाई तुलाई

सिहोरा जिला के दावे के परीक्षण के लिए राजस्व विभाग का पुनर्गठन आयोग को पत्र

सभी खिलाड़ियों को नशामुक्त जीवन अपनाने एवं समाज को नशामुक्त बनाने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।

गुरु पूर्णिमा पर बरमान घाट का निरीक्षण : कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक पहुंचे बरमान घाट

Aditi News Team

Wed, Jul 29, 2026

गुरु पूर्णिमा पर बरमान घाट का निरीक्षण

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक पहुंचे बरमान घाट

गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर बरमान घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ ऋषिकेश मीणा ने संयुक्त रूप से व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।

निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए गए कि होमगार्ड की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ घाट पर तैनात रहे तथा वालंटियर्स को अलग एवं आसानी से पहचान में आने वाली यूनिफॉर्म में ड्यूटी पर लगाया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता मिल सके।

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि बरमान पुल एवं घाट क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही श्रद्धालुओं को नदी के गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड एवं सतत मुनादी की व्यवस्था की जाए।

उन्होंने कहा कि नाव में सवार प्रत्येक व्यक्ति के लिए लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य किया जाए तथा बिना लाइफ जैकेट किसी भी नाव का संचालन न हो। सभी नाव संचालकों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण में निर्देश दिए कि बरमान घाट पर अस्थायी नियंत्रण एवं सहायता शिविर स्थापित किया जाए, जहां पुलिस, राजस्व, होमगार्ड एवं स्थानीय गोताखोरों की संयुक्त टीम चौबीसों घंटे तैनात रहे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके।

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि गुरु पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम दर्शन एवं स्नान की सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें