Friday 21st of August 2026

ब्रेकिंग

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

गोभक्तों ने केबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह को सौंपा आवेदन

करेली, गोटेगांव, साईंखेड़ा और बाबई-चीचली क्षेत्र में सड़कें होंगी विकसित, 14.89 करोड़ रुपए स्वीकृत

क्षितिज वैश्विक लघुकथा प्रतियोगिता 2026 में हुआ चयन, इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में होंगे सम्मानित)

आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुये जिला शांति समिति की बैठक संपन्न : कलेक्टर जबलपुर श्री राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा आने वाले त्यौहारों की दी गयी

Aditi News Team

Fri, Aug 21, 2026

आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुये जिला शांति समिति की बैठक संपन्न

कलेक्टर जबलपुर श्री राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा आने वाले त्यौहारों की दी गयी अग्रिम शुभकामनायें

आगमी त्यौहार ईद मिलादुन्नवी रक्षा बंधन, जन्माष्टमी, गणेश उत्सव तथा आने वाले अन्य त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुये आज दिनॉक 20-8-26 को पुलिस कंट्रोल रूम जबलपुर में कलेक्टर जबलपुर श्री राघवेन्द्र सिंह (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में जिला शांति समिति के सदस्यों एक बैठक ली गयी। बैठक में कलेक्टर जबलपुर श्री राघवेन्द्र (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा शांति समिति के सदस्यों को आने वाले त्यौहारों की अग्रिम शुभकामना दी।

शांति समिति की बैठक में अपर कलेक्टर श्री रवि शंकर राय एवं श्री शैलेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष जाखड़ (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अखिलेश तिवारी, नगर निगम , एमपीईबी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी, तथा शांति समिति सदस्य पूर्व मंत्री सुश्री कौशल्या गोंटिया, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम श्री अमरीश मिश्रा, श्री एसके मुर्इ्रद्दीन (पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन), श्री कदीर सोनी, हाजी श्री मकबूल अहमद रजवी, श्री मो. ताहिर खान, श्री ताहिर अली, श्री मुकेश राठौर, श्री शरद काबरा, श्री साबिर उस्मानी, प्यारे साहब, श्री प्रमोद पटेल तथा अन्य सदस्य मौजूद थे।

बैठक में त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुये साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, यातायात एवं सुरक्षा के मुद्दों पर विस्तार पर चर्चा करते हुये कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।

बैठक में कहा गया कि संस्कारधानी की गौरवशाली परंपरा के अनुसार सभी त्यौहारों को शांति, सद्भाव और उत्साह से मनाया जाएगा।

बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने त्यौहारों के दौरान यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ-साथ आवारा पशुओं को हांका गैंग लगाकर मुख्य मार्गों से हटाने का सुझाव भी दिये।

जुलूस मार्ग पर कोई किसी तरह का व्यवधान न पैदा कर सके इसके लिये समुचित बैरिकेटिंग की व्यवस्था की जाये।

बैठक में प्रशासन से आग्रह किया गया कि विगत वर्षों के दौरान की गई व्यवस्थाओं की तरह ही इस बार भी पर्वों के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किया जाये।

बैठक में कलेक्टर जबलपुर श्री राघवेन्द्र सिंह (भा.प्र.से.) ने शांति समिति के सदस्यों से बैठक में मिले सभी सुझावों को महत्वपूर्ण बताया ईद मिलादुन्नवी, रक्षा बंधन, जन्माष्टमी, गणेश उत्सव पर सभी जरूरी प्रशासनिक व्यवस्थायें करने का आश्वासन शांति समिति के सदस्यों को देते हुये कहा कि कि त्यौहार सभी के लिए होते हैं। समिति के सदस्य त्यौहारों को लेकर इस तरह का माहौल बनाने का प्रयास करें कि समाज के सभी वर्ग और धर्म के लोग इनमें परिवार के साथ शामिल हो। इससे अनुशासन भी बना रहेगा और लोग सभी त्यौहारों का आनंद भी ले सकेंगे।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने शांति समिति के सदस्यों को त्यौहारों के दौरान सुरक्षा के समुचित इंतजामों का भरोसा देते हुये कहा कि थाना स्तर पर व्यवस्थाओं को लेकर बैठकें की जायेगी। अशांति पैदा करने के प्रयास करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।

इस बार ईद मिलादुन्नबी 26 अगस्त, रक्षाबंधन 28 अगस्त, गणेश चतुर्थी 14 सितम्बर एवं अनंत चर्तुदशी 25 सितम्बर को है। अतः ईद मिलादुन्नवी, रक्षा बंधन, जन्माष्टमी, गणेश उत्सव पर्व तथा नवारात्र पर्व को दृष्टिगत रखते हुये विशेष सतर्कता बरती जा रही है। एैसे समय में यदि कोई अशांतिप्रिय एवं विध्नसंतोषी तत्व सक्रीय रहते है, जो जुलूस आदि के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास करते है, एैसे लोगो पर सतत निगाह रखी जायेगी। एैसे आसमाजिक तत्व जिनके सम्बंध मे जरा भी अन्देशा है कि वे अशांति का वातावरण निर्मित कर सकते है तथा त्यौहारों के आयोजन में विघ्न डालने वाले आसामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध उनके अपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुये तत्काल प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जायगी।

आपने शांति समिति के सदस्यों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शांति-सद्भाव बनाये रखने की जिम्मेदारी संभाले और प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों से निरतंर सम्पर्क में रहें। कोई भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस एंव प्रशासन को दें, आपकी सूचना पर तत्काल पुलिस पहुचेगी तथा उत्पन्न हुई समस्या का तत्काल निराकरण किया जावेगा।

त्यौहारों के दौरान अशांति का वातावरण निर्मित करने तथा सांप्रदायिक सद्भाव के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जायेगी। हमेशा की तरह कौमी एकता एवं सदभावना की मिसाल पेश करते हुये त्यौहार मनायें, त्योहारों के दौरान चाक चौबंद व्यवस्था के साथ साथ कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये सभी आवश्यक कदम उठाये जायेंगे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह

जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय

पुलिस कंट्रोल रूम जबलपुर

जरूरी खबरें