Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

बाल संरक्षण आयोग के नवनियुक्त सदस्यों ने कार्यभार किया ग्रहण : आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा ने नवनियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएँ दी

Aditi News Team

Mon, May 18, 2026

बाल संरक्षण आयोग के नवनियुक्त सदस्यों ने कार्यभार किया ग्रहण

मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के नवनियुक्त सदस्यों श्रीमती सोनम निनामा एवं श्रीमती अर्चना गुप्ता (अधिवक्ता) ने सोमवार को सदस्य पद का कार्यभार ग्रहण किया। आयोग के सचिव श्री एम.एल. मेहरा ने दोनों सदस्यों को विधिवत पदभार ग्रहण कराया।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा जारी आदेश दिनांक 15 मई 2026 के तहत दोनों की नियुक्ति मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य के रूप में की गई है।

इस अवसर पर आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा ने नवनियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव और कार्यक्षमता से प्रदेश में बाल अधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रयासों को और अधिक मजबूती मिलेगी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा

जरूरी खबरें