Friday 28th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

गाडरवारा बोदरी के ग्रामीणों ने सचिव व सरपंच मनमानी के विरोध में सौंपा : बोदरी ग्राम की 13 सूत्रीय समस्याओं को लेकर जनपद पंचायत सांईखेडा मुख्य कार्यपालन अधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा

Aditi News Team

Sat, Jul 25, 2026

गाडरवारा बोदरी के ग्रामीणों ने सचिव व सरपंच मनमानी के विरोध में सौंपा ज्ञापन

बोदरी ग्राम की 13 सूत्रीय समस्याओं को लेकर जनपद पंचायत सांईखेडा मुख्य कार्यपालन अधिकारी को शिकायत पत्र सौंप कर उचित कार्यवाही की मांग की थी।

1. वाटर सप्लायर के चेम्बर खुले पड़े हैं जिसमें ग्रामवासियों को आने-जाने में परेशानी आ रही हैं।

2. रोड की नालियों मलमा पड़ा हुआ हैं इससे रोड पर पानी आ रहा हैं।

3. नालियों का कार्य अधूरा पड़ा हुआ हैं।

4. वॉटर सप्लायर का ट्रांसफार्मर 25 के.व्ही.ए. करीब 01 माह से ट्रांसफार्मर को उत्तार कर ले गये।

5. सरपंच द्वारा मंगल भवन कार्य अधूरा पड़ा हुआ हैं जिसमें ना तो कोई तराई कर रहा एवं ऑगनबाडी का कार्य भी अधूरा पडा हैं।

6. ग्राम पंचायत कार्यालय में हमेशा ताला लगा रहता हैं।

7. शासकीय विद्यालय से शमशान घाट की ओर सी.सी. रोड नहीं बनाई जा रही हैं जबकि 5,00,000/-रू. की राशि आहरण हो चुकी हैं।

8. ग्रामवासियों को नदी की रेत 3500/-रू. में बेची जा रही हैं। जबकि शासन द्वारा आदेश हुआ हैं कि आवास वालो की 1500/-रू. की दी जावें।

9. ऑगनबाडी भवन निर्माण अधूरा पडा हैं जिसको 07 वर्ष हो गये हैं।

10. ग्राम बोदरी एवं पडती टोला चबूतरा एवं रोड निर्माण में 50,000/- रू. गबन किये गये।

11. सचिव बलराम कौरव ग्राम पंचायत में नही आते हैं गाडरवारा में ही हस्ताक्षर के लिये जाना पड़ता हैं।

12. पुराने पंचायत भवन बोदरी के दरवाजे एवं खिडकियों मनमाने तरीके से सरपंच द्वारा निकालकर घर ले गया हैं जबकि वो शासकीय सम्पत्ति हैं।

13. ग्राम पंचायत बोदरी द्वारा शासन से जो बैठको का आयोजन किया जाता हैं जिसकी मुनादी या सूचना ग्रामवासियों को नहीं दी जाती हैं।

जनपद पंचायत सांईखेडा मुख्य कार्यपालन अधिकारी विशाल सोनी का कहना है कि आपने मामले को संज्ञान में दिया है शीघ्र ही शिकायतों की जांच कराई जाएगी। आगे देखना यह है कि जांच होने पर दोषी लोगो के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी या नहीं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर सीईओ जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश

जनपद पंचायत सांईखेडा मुख्य कार्यपालन अधिकारी विशाल सोनी

जरूरी खबरें