Wednesday 19th of August 2026

ब्रेकिंग

भगवान पार्श्वनाथ निर्वाण महोत्सव पर हुआ महामस्तकाभिषेक एवं निर्वाण लाडू चढ़ाया गया

नवोदय में चयन से बढ़ाया आमगांव बड़ा का मान

पुनीत लिटोरिया,सहायक यंत्री,जनपद चीचली को वर्तमान प्रभार के साथ-साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी का प्रभार सौंपा

12 किलो 766 ग्राम गांजा कीमती 6 लाख 38 हजार रूपये का तथा एक्सिस जप्त

थाना माढ़ोताल अंतर्गत अनिराज नायडू की थी सनसनीखेज हत्या अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में था लिप्त

गाडरवारा चीचली विद्युत केंद्र फिर सुर्खियों में, : बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर उपभोक्ताओं ने की शिकायत

Aditi News Team

Tue, Aug 18, 2026

चीचली विद्युत केंद्र फिर सुर्खियों में,

बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर उपभोक्ताओं ने की शिकायत

चीचली। चीचली विद्युत केंद्र एक बार फिर उपभोक्ताओं की शिकायतों को लेकर सुर्खियों में है। चीचली क्षेत्र के आसपास के ग्रामीण इलाकों में लगातार बढ़े हुए बिजली बिल आने से परेशान उपभोक्ताओं ने विद्युत केंद्र पहुंचकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं और लिखित शिकायत सौंपकर बिलों की जांच एवं सुधार की मांग की।

ग्रामीण उपभोक्ताओं का कहना है कि सामान्य विद्युत खपत के बावजूद उनके बिजली बिल अपेक्षा से काफी अधिक राशि के आ रहे हैं। इससे आर्थिक रूप से परेशान उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग से बिलों की जांच कराने और वास्तविक खपत के आधार पर बिल जारी करने की मांग की है।

उपभोक्ताओं ने शिकायत में यह भी मांग उठाई कि जिन मीटरों में रीडिंग अथवा बिलिंग संबंधी गड़बड़ी सामने आ रही है, उनकी मौके पर जांच कराई जाए। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बढ़े हुए बिलों के कारण आम उपभोक्ताओं में असंतोष बढ़ रहा है।

अब देखना यह होगा कि विद्युत विभाग द्वारा ग्रामीण उपभोक्ताओं की लिखित शिकायत पर कितनी गंभीरता से जांच की जाती है और बढ़े हुए बिलों की समस्या का निराकरण कब तक किया जाता है। उपभोक्ताओं ने विभाग से पारदर्शी जांच कर उचित कार्रवाई की उम्मीद जताई है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गाडरवारा चीचली विद्युत केंद्र

जरूरी खबरें