गाडरवारा के कौंडिया में गाय का सिर कटा मिलने से सनसनी, : गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की
Aditi News Team
Tue, Aug 11, 2026
गाडरवारा के कौंडिया में गाय का सिर कटा मिलने से सनसनी,
गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की
गाडरवारा। ग्राम कौंडिया में गाय का सिर कटा हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय गौ भक्तों एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला।
गौ भक्तों और बजरंग दल ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए मामले की निष्पक्ष एवं गंभीर जांच कराए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि घटना के पीछे जो भी जिम्मेदार हैं, उनकी पहचान कर उनके खिलाफ जल्द से जल्द वैधानिक कार्रवाई की जानी चाहिए।
घटना को लेकर ग्रामीणों में भी नाराजगी है। लोगों ने प्रशासन और पुलिस से मामले की जांच कर घटना की वास्तविकता सामने लाने तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
फिलहाल घटना के पीछे की वास्तविक वजह और जिम्मेदार लोगों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
गाडरवारा एसडीओपी एल.एस. डागुर
गाडरवारा एसडीएम प्रगति वर्मा
गाडरवारा थाना प्रभारी अशोक सिंह चौहान