Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

राम किशोर बजाज एवं श्रीमती प्रतिभा बजाज ने अपने परिश्रम, लगन और प्रतिभा से हम सभी का मान बढ़ाया

कार्यवाही में जप्त किए गए मशरूका की कुल कीमत करीब ₹70 हजार रुपये

बचाव कार्य का लिया जायजा. मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता.

बम्हौरी कलाॅ में कार्यरत उच्च श्रेणी शिक्षक श्री पुरुषोत्तम मेहरा एवं सहायक शिक्षक श्री मदन कुमार पटैल का

नरसिंह जयंती पर विशेष आलेख - सुशील शर्मा

दिल्ली से राष्ट्रव्यापी गौ सेवा अभियान की रूपरेखा तय : “गोमाता को सम्मान दिलाने हेतु 27 अप्रैल 2026 को ‘गो सम्मान दिवस’ ”

Aditi News Team

Mon, Mar 30, 2026

“दिल्ली से राष्ट्रव्यापी गौ सेवा अभियान की रूपरेखा तय”

गोमाता को सम्मान दिलाने हेतु 27 अप्रैल 2026 को ‘गो सम्मान दिवस’ ”

दिल्ली/30 मार्च, राजधानी दिल्ली में सोमवार को गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर पूज्य संतो के सान्निध्य में पत्रकार वार्ता हुई , पत्रकार वार्ता में पूज्य गोपेश कृष्ण दास जी महाराज मलूक पीठ, पूज्य अच्युतानंद जी महाराज कृष्णायन गोशाला हरिद्वार, पूज्य रविन्द्रानंद जी सरस्वती संरक्षक संत श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा, भजन सम्राट प्रकाश जी महाराज , प्रकाशनारायण जी महाराज मालवास, पूज्य चंद्रमादास जी महाराज, महंत हनुमान गढ़ी अयोध्या, रामतीर्थ जी महाराज मलूक पीठ वृंदावन विश्व हिन्दू परिषद् के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही जी,परमानंद जी द्विवेदी शांतिकुंज हरिद्वार, डॉक्टर वीरेन्द्र जी गर्ग अध्यक्ष दिल्ली NCR श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा ,सुरेंद्र जी बिष्ट राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन सहित दिल्ली के विविध संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों ने पत्रकारों से संवाद करते हुए बताया कि विगत 29 मार्च 2026 को दिल्ली के मंगोलपुरी में स्थित मां जगदम्बे टेंट परिसर में भारत के 36 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के राज्य प्रभारियों एवं देश के पूज्य संतो के सान्निध्य में हुई केन्द्रीय बैठक में गो सम्मान आह्वान अभियान की सम्पूर्ण कार्ययोजना पर मंथन किया गया । केंद्रीय बैठक में देशभर से आए संतों, गोभक्तों और गोसेवकों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यह अभियान किसी संस्था, संगठन या राजनीतिक दल के बैनर तले नहीं, बल्कि गौमाता और नंदी बाबा के सानिध्य में संचालित होगा साथ ही उपस्थित संतों और गोसेवकों ने एक स्वर में कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत में गो संरक्षण एवं संवर्धन हेतु एक केन्द्रीय कानून बनाना,गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना, गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करवाना और गोवर्धन संस्कृति के संरक्षण के लिए ठोस सरकारी नीतियां बनवाना है। उपस्थित संतों ने सरकार से आग्रह किया कि गौ रक्षा के लिए केन्द्रीय कानून बनाया जाए, गोहत्या और गोतस्करी में लिप्त अपराधियों को आजीवन कारावास का प्रावधान हो तथा जब्त किए गए वाहनों को गोशालाओं के उपयोग में लाया जाए। इसके साथ ही, उन्होंने मांग की कि गोबर और गोमूत्र पर आधारित अनुसंधान विश्वविद्यालय स्थापित किए जाएं, पंचगव्य औषधियों का आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में नि:शुल्क वितरण किया जाए तथा सरकारी भवनों में गोबर पेंट और गौनाइल का उपयोग अनिवार्य किया जाए। गौशालाओं को मनरेगा से जोड़ा जाए, बिजली बिल में छूट मिले और निराश्रित गौवंश की सेवा के लिए चारे की उचित व्यवस्था हो।

छह माह लगातार गौ संकीर्तन:

अभियान से जुड़ी कार्ययोजना के अनुसार विगत जनवरी से मार्च 2026 तक पूरे देश में प्रचार-प्रसार अभियान चलाया गया। इसके बाद 27 अप्रैल 2026 को भारत के सभी तहसील/तालुकाओं मुख्यालय पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र सौंपे जाएंगे। यदि अपेक्षित उत्तर न मिला, तो जुलाई और अक्टूबर 2026 में पुन: चरणबद्ध रूप से यह प्रक्रिया दोहराई जाएगी। इसके बाद 27 फरवरी 2027 को देश के 800 जिलों और 5000 तहसीलों से आए संत और गोभक्त देश की राजधानी दिल्ली में एकत्र होकर शांतिपूर्ण संकीर्तन के माध्यम से गौ सेवा, गौ सुरक्षा और गौ सम्मान के लिए केन्द्र सरकार से आह्वान करेंगे। यह संकीर्तन छह माह यानी 15 अगस्त 2027 तक चलेगा और फिर भी सरकार की और से कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला तो फिर देश के सन्त गंगाजल पान करके उपवास करेंगे और अन्त ने सरकार ने गोमाता की सेवा,सुरक्षा एवं सम्मान के लिए कुछ नहीं किया तो फिर अन्त में देश के सन्त गोमाता हितार्थ आमरण अनशन करेंगे ।

गैर राजनीतिक स्वरूप में होगा अभियान:

अभियान पूरी तरह अहिंसक रहेगा, इसमें किसी प्रकार का भाषण, मंचीय उद्घोषणा या राजनीतिक स्वरूप नहीं होगा। कोई भी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा, केवल संकीर्तन, प्रार्थना और जनजागरण के माध्यम से संदेश दिया जाएगा। अभियान का प्रतीक केवल नंदी महाराज और गौमाता का चित्र होगा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गो सम्मान आव्हान अभियान

गो सम्मान दिवस

दिल्ली

जरूरी खबरें