Monday 18th of May 2026

ब्रेकिंग

पूरा देश गौ माता का सम्मान दिलाने में लगा हुआ है वहीं कौड़ियां ग्राम पंचायत के जिम्मेदार अपमान करने में लगे हैं

मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड जगदीश पटेल ने गाडरवारा में अतिक्रमण की कार्यवाही का स्वागत

2–3 दिनों से सड़क किनारे पड़ी मृत गौ माता, कुत्तों द्वारा नोचे जाने से लोगों में आक्रोश

परियोजना प्रभावित ग्रामों के सरकारी विद्यालयों से पाँचवीं कक्षा उत्तीर्ण बालिकाएँ भाग ले रही है

परिजनों,रिश्तेदारों एवं ग्रामीणों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

कौड़ियां ग्राम पंचायत की बड़ी लापरवाही उजागर : 2–3 दिनों से सड़क किनारे पड़ी मृत गौ माता, कुत्तों द्वारा नोचे जाने से लोगों में आक्रोश

Aditi News Team

Sun, May 17, 2026

कौड़ियां ग्राम पंचायत की बड़ी लापरवाही उजागर

2–3 दिनों से सड़क किनारे पड़ी मृत गौ माता, कुत्तों द्वारा नोचे जाने से लोगों में आक्रोश

गाडरवारा। ग्राम पंचायत कौड़ियां में इन दिनों एक बेहद संवेदनशील और शर्मनाक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। मुख्य चौराहा बाजार, पुरानी ग्राम पंचायत भवन के बाजू में स्थित स्टेट हाईवे मार्ग किनारे लगभग दो से तीन दिनों से एक मृत गौ माता पड़ी हुई है, जिसे आवारा कुत्तों द्वारा लगातार नोचा जा रहा है। इस दृश्य को देखकर राहगीरों, ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार जिम्मेदार पंचायत कर्मियों और संबंधित अधिकारियों को इस विषय में मौखिक रूप से अवगत कराया गया, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का आरोप है कि ग्राम पंचायत की लापरवाही और उदासीनता के कारण गौ माता का अपमान हो रहा है तथा क्षेत्र में दुर्गंध और अस्वच्छता का वातावरण भी बन गया है।

गौरतलब है कि हाल ही में देशभर में साधु-संतों, सन्यासियों एवं विभिन्न संगठनों द्वारा गौ माता को “राष्ट्रमाता” घोषित करने की मांग को लेकर ज्ञापन और प्रार्थना पत्र सौंपे गए थे। ऐसे समय में ग्राम पंचायत कौड़ियां में सामने आई यह स्थिति लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली बताई जा रही है।

ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के टैक्स और सरकारी राशि से वेतन लेने वाले जिम्मेदार अधिकारी यदि गौ माता के सम्मान और गांव की मूल व्यवस्थाओं तक का ध्यान नहीं रख पा रहे हैं, तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। लोगों का कहना है कि पंचायत का कर्तव्य केवल कागजी कार्यवाही तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि गांव की स्वच्छता, व्यवस्था और संवेदनशील मामलों पर तत्काल कार्रवाई भी आवश्यक है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और ग्राम पंचायत से मांग की है कि मृत गौ माता को तत्काल सम्मानपूर्वक व्यवस्थित स्थान पर दफनाया जाए तथा पूरे क्षेत्र की साफ-सफाई कराई जाए। साथ ही इस मामले में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार कर्मचारियों और अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

कौड़ियां ग्राम पंचायत सरपंच एवं सचिव

जरूरी खबरें