Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, यूपीआई फ्रॉड एवं फर्जी लिंक से बचाव की जानकारी

जबलपुर कार्यालय पुलिस अधीक्षक "रेलवे" जबलपुर के आदेशानुसार सभी स्थानों पर चलाया जाएगा"SAFE CLICK-2026"

सेवा, संस्कृति और खेलकूद की रही धूम

एसोसिएशन ने मंडी शुल्क 1% से बढाकर 1.5% करने के निर्णय को वापिस लेकर मंडी शुल्क कम करने SDM को सीएम के नाम से

अपराधिक तत्वों को नहीं बख्श जाएगा,

करेली रेलवे स्टेशन की अव्यवस्थाओं को लेकर डीआरएम से शिकायत : शराबखोरी और अवैध वसूली पर कार्रवाई की मांग

Aditi News Team

Wed, May 27, 2026

करेली रेलवे स्टेशन की अव्यवस्थाओं को लेकर डीआरएम से शिकायत,

शराबखोरी और अवैध वसूली पर कार्रवाई की मांग

पश्चिम मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले करेली रेलवे स्टेशन परिसर में बढ़ती अव्यवस्थाओं, शराबखोरी, अवैध वसूली और नाबालिग बच्चों से भीख मंगवाने जैसी गंभीर समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद ने डीआरएम जबलपुर को शिकायत सौंपकर उच्चस्तरीय जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के जिलाध्यक्ष भागीरथ तिवारी द्वारा भेजे गए शिकायत पत्र में बताया गया कि इन दिनों करेली रेलवे स्टेशन परिसर में खुलेआम शराबखोरी और नशाखोरी का माहौल बना हुआ है।कई लोग स्टेशन परिसर में शराब पीकर गंदगी फैला रहे हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन परिसर में जगह-जगह कचरा फैला रहने से स्वच्छता व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि स्टेशन परिसर में नाबालिग बच्चे भीख मांगते हुए दिखाई देते हैं। कई बच्चे नशे की हालत में नजर आते हैं, जो सामाजिक और मानवीय दृष्टि से बेहद चिंताजनक स्थिति है। इससे बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है।इसके अलावा रेलवे स्टैंड पर कार्यरत कर्मचारियों पर निर्धारित नियमों के विरुद्ध वाहन चालकों से अवैध रूप से रुपए वसूलने के आरोप भी लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने कहा कि यात्रियों और वाहन चालकों से मनमाने तरीके से वसूली किए जाने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। पत्र में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करेली रेलवे स्टेशन में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए हैं। आरोप लगाया गया है कि निर्माण कार्य न केवल गुणवत्ताहीन हैं बल्कि तय समय सीमा में भी पूरे नहीं हो पा रहे हैं।मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। जिलाध्यक्ष भागीरथ तिवारी,पत्रकार सुनील पटेल ,गीत गोविंद पटेल आदि ने डीआरएम जबलपुर से मांग की है कि स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए, नशाखोरी और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा भीख मांगने वाले बच्चों के पुनर्वास के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया जाए। साथ ही अवैध वसूली और निर्माण कार्यों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग भी की गई है।

Tags :

अदिति न्यूज (सतीश लमानिया)

डीआरएम जबलपुर

जरूरी खबरें