Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

गोवंश सुरक्षा, वाहन चालकों की जांच और डम्पर चालकों के भुगतान की व्यवस्था में बदलाव की उठी मांग

मालपानी परिवार के संजय महेश एवं विवेक मालपानी, द्वारा भोजन शाला में उपस्थित होकर, हरीश स्थापक बृजरत्न काबरा को

क्षेत्रीय विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) हुए शामिल, हजारों शिवभक्तों ने किया नर्मदेश्वर महादेव का जलाभिषेक

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जुलूस,यातायात,विद्युत,स्वच्छता,सुरक्षा पर बल

नरसिंहपुर में मास्क पहनकर शोरूम में घुसे थे 05-06 बदमाश, गार्ड से मारपीट कर मोबाइल लूटा।

4 गोवंश की मौत से आक्रोशित नागरिकों ने किया चक्का जाम : गोवंश सुरक्षा, वाहन चालकों की जांच और डम्पर चालकों के भुगतान की व्यवस्था में बदलाव की उठी मांग

Aditi News Team

Wed, Aug 26, 2026

फ्लाई ऐश डम्पर की टक्कर से 4 गोवंश की मौत,

आक्रोशित नागरिकों ने किया चक्का जाम

गोवंश सुरक्षा, वाहन चालकों की जांच और डम्पर चालकों के भुगतान की व्यवस्था में बदलाव की उठी मांग

गाडरवारा(साईखेड़ा)। साईखेड़ा तहसील क्षेत्र के सेठान तिराहे के पास NTPC फ्लाई ऐश परिवहन में लगे एक डम्पर की टक्कर से छह गोवंश दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में चार गायों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो गोवंश गंभीर एवं मरणासन्न स्थिति में पाए गए।

घटना के बाद क्षेत्र के नागरिकों, गोभक्तों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। आक्रोशित नागरिकों ने मौके पर शांतिपूर्ण चक्का जाम कर प्रशासन के समक्ष गोवंश की सुरक्षा तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग रखी।

उपस्थित नागरिकों ने बताया कि दुर्घटना में घायल दो गोवंश की स्थिति अत्यंत गंभीर थी। उनका तत्काल उपचार कराया गया तथा उन्हें निकटतम गौशाला में भेजने की व्यवस्था की गई।

जिले की 81 गौशालाओं में गोवंश के लिए तत्काल व्यवस्था की मांग

नागरिकों एवं गोभक्तों ने मांग की कि सड़क पर बेसहारा घूम रहे गोवंश को तत्काल सुरक्षित एवं सम्मानजनक आश्रय उपलब्ध कराया जाए तथा जिले में संचालित 81 गौशालाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि गोवंश को सड़कों पर भटकने के लिए मजबूर न होना पड़े और दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लग सके।

वाहन चालकों की 24×7 नशामुक्ति जांच की मांग

क्षेत्रवासियों ने फ्लाई ऐश एवं अन्य भारी वाहनों के चालकों की 24×7 नशे की जांच व्यवस्था लागू करने की मांग की। नागरिकों का कहना है कि भारी वाहनों के चालकों की नियमित जांच होने से नशे की हालत में वाहन चलाने तथा उससे होने वाली दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकता है।

डम्पर चालकों को प्रति ट्रिप भुगतान के बजाय दैनिक वेतन देने की मांग

नागरिकों ने फ्लाई ऐश परिवहन में लगे डम्पर चालकों के भुगतान की व्यवस्था पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने शासन से मांग की कि वाहन मालिकों को निर्देशित किया जाए कि चालकों को प्रति ट्रिप के आधार पर भुगतान करने के बजाय दैनिक वेतन/निश्चित पारिश्रमिक की व्यवस्था की जाए।

उपस्थित लोगों का कहना है कि यदि चालक को अधिक ट्रिप लगाने पर अधिक भुगतान मिलता है, तो अधिक ट्रिप पूरी करने की होड़ में कई बार वाहन तेज गति से चलाए जाने की आशंका रहती है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए ट्रिप आधारित भुगतान व्यवस्था की समीक्षा कर सुरक्षित एवं निश्चित वेतन व्यवस्था लागू करने की मांग की गई।

साईखेड़ा थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर लिया संज्ञान

घटना की जानकारी मिलते ही साईखेड़ा थाना प्रभारी तत्काल मौके पर पहुंचे और पूरे मामले का संज्ञान लिया। थाना प्रभारी द्वारा घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा गोवंश से संबंधित समस्याओं के तत्काल निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक, गोभक्त एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने स्पष्ट कहा कि गोवंश की सुरक्षा केवल भावनात्मक विषय नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा, प्रशासनिक व्यवस्था और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़ा गंभीर विषय है।

प्रमुख मांगें

- दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए।

- घायल गोवंश का समुचित उपचार एवं सुरक्षित पुनर्वास सुनिश्चित किया जाए।

- जिले की 81 गौशालाओं में गोवंश के लिए तत्काल पर्याप्त एवं सम्मानजनक व्यवस्था की जाए।

- भारी वाहन चालकों की 24×7 नशे की जांच की प्रभावी व्यवस्था लागू की जाए।

- फ्लाई ऐश परिवहन करने वाले डम्पर चालकों के लिए प्रति ट्रिप भुगतान के स्थान पर दैनिक वेतन/निश्चित पारिश्रमिक की व्यवस्था लागू करने हेतु वाहन मालिकों को शासन स्तर से दिशा-निर्देश दिए जाएं।

- तेज रफ्तार एवं लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए भारी वाहनों की निगरानी और गति नियंत्रण की व्यवस्था की जाए।

- सड़क पर विचरण करने वाले गोवंश के लिए स्थायी एवं सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

नागरिकों ने और गौभक्तो के द्वारा प्रशासन मांग की है कि इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई कर गोवंश एवं आम नागरिकों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दर्दनाक दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें