Friday 28th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

मुस्लिम समुदाय गाडरवारा ने महामहिम राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन : दुष्कर्म व हत्या मामले में आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से फांसी की सजा दिलाने और बुलडोजर कार्रवाई की मांग

Aditi News Team

Fri, Aug 7, 2026

दुष्कर्म व हत्या मामले में मुस्लिम समुदाय गाडरवारा ने महामहिम राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से फांसी की सजा दिलाने और बुलडोजर कार्रवाई की मांग

गाडरवारा।नरसिंहपुर जिले के श्रीधाम गोटेगांव में कक्षा 3 रीं में पढ़ने वाली 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म और निर्मम हत्या की घटना को लेकर सर्व समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस जघन्य वारदात के विरोध में वक्फ जामा मस्जिद प्रबंधक कमेटी,फैजाने मस्जिद कमेटी,एवं मुस्लिम समुदाय गाडरवारा द्वारा महामहिम राज्यपाल महोदय, भोपाल के नाम अनुविभागीय दंडाधिकारी (राजस्व), गाडरवारा को एक ज्ञापन सौंपा गया।

जघन्य अपराध से समाज में भारी रोष

ज्ञापन के माध्यम से समिति के अध्यक्ष अबरार खान एवं अन्य सदस्यों ने बताया कि 6 अगस्त 2026 को घटी इस हृदयविदारक घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। मासूम बच्ची के साथ हुई क्रूरता और उसकी असमय मृत्यु से हर नागरिक के मन में भय और गहरा आक्रोश व्याप्त है।

ज्ञापन में उठाई गईं प्रमुख मांगे:

फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई: मामले की त्वरित सुनवाई के लिए केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए ताकि पीड़िता के परिवार को जल्द न्याय मिल सके।

फांसी की सजा: आरोपी को उसके इस घिनौने कृत्य के लिए कड़ी से कड़ी सजा यानी फांसी की सजा सुनाई जाए।

बुलडोजर कार्रवाई: ज्ञापन में विशेष रूप से मांग की गई है कि इस मामले के आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए उसके अवैध निर्माण पर बुलडोजर की कार्रवाई की जाए।

समिति ने मांग की है कि प्रशासन इस मामले में सख्त कदम उठाए ताकि समाज में अपराधियों के प्रति भय पैदा हो और भविष्य में किसी मासूम के साथ ऐसी दरिंदगी न हो सके।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जामा मस्जिद प्रबंधक कमेटी,फैजाने मस्जिद कमेटी गाडरवारा

फैजाने मस्जिद कमेटी,एवं मुस्लिम समुदाय गाडरवारा

जरूरी खबरें