Friday 5th of June 2026

ब्रेकिंग

कैबिनेट मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण

जिले में जारी अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई, 5 परिवारों के अवैध कब्जे ध्वस्त

प्रकृति हमारी मां, इसका संरक्षण और संवर्धन हमारा परम कर्तव्य: ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी सेवाकेंद्र

ट्रेन से गिरे घायल युवक को डॉयल 112 ने त्वरित कार्यवाही करते कराया अस्पताल में भर्ती

Pm आज सूरत में 18,800 करोड़ रुपये से अधिक और दमन में करीब 2,970 करोड़ रुपये से अधिक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

नरसिंहपुर पुलिस की तत्परता ने बचाई 22 वर्षीय युवक की जान : ट्रेन से गिरे घायल युवक को डॉयल 112 ने त्वरित कार्यवाही करते कराया अस्पताल में भर्ती

Aditi News Team

Fri, Jun 5, 2026

नरसिंहपुर पुलिस की तत्परता ने बचाई 22 वर्षीय युवक की जान

Ø ट्रेन से गिरे घायल युवक को डॉयल 112 ने त्वरित कार्यवाही करते कराया अस्पताल में भर्ती

दिनांक 03/06/2026 की सुबह करीबन 08/45 बजे चौकी सालीचौका थाना गाडरवारा में संचालित डॉयल 112 में दुधी नदी रेल्वे पुल के पास सालीचौका में एक युवक के ट्रेन से गिर जाने का ईवेंट प्राप्त हुआ । ईवेंट की गंभीरता के मद्देनजर डॉयल 112 में लगे आरक्षक राजेन्द्र धाकड़ एवं चालक शुभम वर्मा ने तत्काल घटनास्थल पर पहुँच आमजन के सहयोग से घायल युवक को रेल्वे ट्रेक से उठाकर डॉयल 112 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सालीचौका ईलाज हेतु लाया गया । घायल युवक के हाथ एवं सिर में आई गंभीर चोटे होने प्राथमिक उपचार उपराँत चौकी सालीचौका के प्रधान आरक्षक करन सिंह ठाकुर ने प्रायवेट एम्बुलेंस बुलवाकर शासकीय अस्पताल गाडरवारा में ईलाज हेतु भर्ती कराया गया । आपातकालीन स्थिति में डॉयल 112 में तैनात आरक्षक राजेन्द्र धाकड़ एवं चालक शुभम वर्मा के द्वारा अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन कर त्वरित कार्यवाही की जिससे ट्रेन से गिरे घायल सनी पासवान उम्र 22 वर्ष निवासी बिहार की जान बचाई जा सकी ।

Tags :

गाडरवारा पुलिस

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें