Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

अधिकारियों की उदासीनता के चलते पंचायत सचिव की मनमानी पर उतारू

सरस्वती शिशु मंदिर संचालन समिति की आगामी कार्ययोजना एंव विध्यालय के नये परिवैश और आयामों पर हुई चर्चा

अग्निशमन शाखा द्वारा 14-04-26 से शुरू किए गए अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन अग्निशमन केन्द्र पर 20-04-26 को समापन हुआ

नरसिंहपुर में अज्ञात चोर तलाश कर चंद घंटों में किया गया गिरफ्तार,आरोपी से मंदिर में चोरी का शत-प्रतिशत मशरूका बरामद

लगभग 2 किलोग्राम गांजा जप्त। • गिरफ्तार आरोपियों से तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाईकिल भी की गयी जप्त

गाडरवारा सरस्वती शिशु मंदिर संचालन समिति की बैठक सम्पन्न : सरस्वती शिशु मंदिर संचालन समिति की आगामी कार्ययोजना एंव विध्यालय के नये परिवैश और आयामों पर हुई चर्चा

Aditi News Team

Tue, Apr 21, 2026

गाडरवारा । स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर संचालन समिति की आगामी कार्ययोजना एंव विध्यालय के नये परिवैश और आयामों को समाहित करने वाले विषयों पर जिले के जिला सचिव राजकुमार जैन के साथ विभाग समन्वयक कमलेश अग्रहरि ने सारगर्भित चर्चा करते हुए विध्यालय को जनभावना के अनुरूप ढालने का मिलजुलकर, कदम से कदम मिलाकर अगृसर होने की आवश्यकता प्रतिपादित की। जिसमें विद्यालय के समिति अध्यक्ष गोपाल मालपानी से सचिव मुरली मालानी, कोषाध्यक्ष ओम काबरा, उपाध्यक्ष संतोष शर्मा, सहसचिव नरेंद्र राय के साथ-साथ संस्था के सभी वरिष्ठ सदस्यों अशोक लूनावत,भूपेंद्र सिंह ठाकुर,उमाकांत गुप्ता, कीर्ति लूनावत, नवनीत पलोड, शरद मोलासरिया,अजय जैन पंकज मालानी, मधुर मोलासरिया उपस्थित में जिला सचिव राजकुमार जैन ने विद्यालय को प्रगति पथ पर ले जाने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए आग्रह किया जिसमें पढ़ाई ,परिणाम और प्रवेश की बात पर जोर दिया गया एवं समिति में समन्वय के साथ आचार्य के विकास के लिए उन्होंने अपने काव्यात्मक ढंग से अपनी बात रखी वहीं विभाग समन्वयक कमलेश अग्रहरि ने विद्यालय को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए जानकारी एवं नवीन सत्र में प्रवेश पर विशेष ध्यान देने के लिए आग्रह किया। राजकुमार जैन ने सभी को प्रेरणादायी रूप से उत्साहित करते हुए सबको शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम के प्रथम चरण में मुख्य अतिथि राजकुमार, अशोक लूनावत, संतोष शर्मा गोपाल मालपानी भूपेंद्र सहित सभी ने सरस्वती व भारत माता पूजन किया गया, तो वही दूसरी ओर सभी उपस्थित जनो का शब्दार्थ अभिनंदन कर परिचय अशोक मोलासरिया ने दिया।घनश्याम राजपूत को नगर पालिका गाडरवारा में पार्षद मनोनीत होने पर व नवनीत जी पलोड को माहेश्वरी समाज अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई । इस अवसर पर समस्त आचार्य बंधु भगिनी सम्मलित हुए ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सरस्वती शिशु मंदिर गाडरवारा

जरूरी खबरें