Wednesday 3rd of June 2026

ब्रेकिंग

हवाई (हेलीकॉप्टर) सुविधा और सुलभ दर्शन का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने का एक मामला सामने आया

आरोपी के कब्जे से एक अवैध 12 बोर का देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद।

नरसिंहपुर पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही से पीड़ित को वापस मिले पूरे ₹4.39 लाख

पर संचालित एम.आई.एम.टी. काॅलेज नरसिंहपुर में खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्षन करने वाले विजेता छात्र-छात्राओं को

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य ने की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

साइबर ठग ने 16 ट्रांजेक्शनों के माध्यम से बैंक खाते से उड़ाए ₹4.39 लाख : नरसिंहपुर पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही से पीड़ित को वापस मिले पूरे ₹4.39 लाख

Aditi News Team

Wed, Jun 3, 2026

शादी के इनविटेशन के नाम पर मोबाइल हैक कर उड़ाए ₹4.39 लाख,

नरसिंहपुर पुलिस ने पूरी राशि कराई वापस

• साइबर ठग ने 16 ट्रांजेक्शनों के माध्यम से बैंक खाते से उड़ाए ₹4.39 लाख

• पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना से की शिकायत।

• शिकायत प्राप्त होते ही तत्काल साइबर सेल की गठित की गई विशेष टीम।

• नरसिंहपुर पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही से पीड़ित को वापस मिले पूरे ₹4.39 लाख।

• मेहनत की कमाई वापस मिलने पर पीड़ित एवं परिजनों ने व्यक्त किया आभार

नरसिंहपुर पुलिस का संदेश—"सतर्कता ही साइबर सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय है।

साइबर अपराधों के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस द्वारा एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। शिकायतकर्ता ऋषभ दीक्षित, निवासी ग्राम खंचारी, थाना गाडरवारा, जिला नरसिंहपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक, के समक्ष शिकायत प्रस्तुत की गई कि उनके मोबाइल पर शादी के निमंत्रण के नाम से एक APK फाइल प्राप्त हुई थी। उक्त फाइल पर क्लिक करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया तथा साइबर ठगों द्वारा उनके बैंक खाते से 16 अलग-अलग ट्रांजेक्शनों के माध्यम से कुल ₹4,39,000 की धोखाधड़ी कर ली गई।

शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में साइबर सेल द्वारा तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की गई। संबंधित बैंक एवं वित्तीय संस्थानों से समन्वय स्थापित कर संदिग्ध खातों को तत्काल होल्ड कराया गया तथा तकनीकी प्रयासों के माध्यम से फ्रॉड की गई राशि को सुरक्षित कराया गया।

नरसिंहपुर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही के चलते पीडित की मेहनत की कमाई वापस: पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरूप शिकायतकर्ता की संपूर्ण राशि ₹4,39,000 वापस कराई गई। अपनी मेहनत की कमाई वापस मिलने पर शिकायतकर्ता एवं उनके परिजनों द्वारा नरसिंहपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

आमजन से अपील: पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अज्ञात लिंक, APK फाइल, मैसेज या डिजिटल निमंत्रण पर बिना सत्यापन क्लिक न करें। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही कर नुकसान को रोका जा सके।

नरसिंहपुर पुलिस साइबर अपराधियों के विरुद्ध सतत कार्यवाही करते हुए आमजन की सुरक्षा एवं जागरूकता के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया

जरूरी खबरें