Sunday 2nd of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल-बैरसिया मार्ग को फोरलेन बनाने की घोषणा की, बैरसिया में सांदीपनि विद्यालय का हुआ लोकार्पण

किसानों को टोल-फ्री नंबर और डबल लॉक केंद्रों के माध्यम से मिलेगा टोकन, एसएमएस से दी जाएगी जानकारी

आनंद पटेल को सहयोग करने वाला आरोपी प्रीतम बर्मन पुलिस गिरफ्त में

मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने एवं राज्यसभा सांसद श्री विवेक तन्खा ने किया शुभारंभ

नरसिंहपुर के करेली पहुंचे पंचायती निरंजन अखाड़ा, हरिद्वार के श्री धरमपुरी जी महाराज

तूमड़ा में विदाई अभिनंदन समारोह आयोजित : सहायक शिक्षक रेवतीरमन पटेल को दी विदाई कार्यक्रम में पूर्व में सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों का भी हुआ सम्मान

Aditi News Team

Sun, Aug 2, 2026

तूमड़ा में विदाई अभिनंदन समारोह आयोजित

सहायक शिक्षक रेवतीरमन पटेल को दी विदाई

कार्यक्रम में पूर्व में सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों का भी हुआ सम्मान

गाडरवारा। गत दिवस ग्राम तूमड़ा की शासकीय प्राथमिक कन्या शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक रेवती रमन पटैल को सेवानिवृत्ति पर शा उ मा शाला तूमड़ा में आयोजित भव्य कार्यक्रम में ग्रामीणों, शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने शॉल, श्रीफल, विद्याभिनंदन पत्र एवं उपहारदेकर आत्मीय विदाई दी। कार्यक्रम में पूर्व में सेवानिवृत्त हो चुके शिक्षकों चूड़ामन विश्वकर्मा,शेख जाफर,भागीरथ शर्मा, धनीराम पचौरी, सुरेन्द्र कुमार त्रिवेदी भगवान सिंह पटेल, रमेश सोनी, सुरेश कुमार खेमरिया,झिकोली वाले पांडे जी, चन्द्रभान चौधरी, प्रीतम रुसिया का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष छत्रपाल सिंह राजपूत ने कहा कि श्री पटैल का कार्यकाल सराहनीय रहा। भाजपा नेता गौरीशंकर खेमरिया ने कहा कि जन्मभूमि में सेवा करना अच्छा कार्य है। कार्यक्रम को दुर्गा प्रसाद शास्त्री,चन्द्रभान सिंह राजपूत,राकेश श्रीवास्तव,कृष्ण कुमार पचौरी,मोहन सिंह राजपूत,श्रीमति शिवा त्रिर्वेदी,पप्पू जी पटेल सरपंच, बीआरसी संदीप स्थापक, चन्द्रकान्त विश्वकर्मा,भानसिह राजपूत सहित अन्य ने भी सम्बोधित किया एवं मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रफुल्ल दीक्षित एवं आभार प्राचार्य कीर्तिवर्धन भदौरिया ने किया। इस अवसर पर प्रशांत राय, वेणीशंकर पटैल, मनीराम मेहरा, पवन राजोरिया, सिराज अहमद सिद्धिकी, अमित पटैल, मधुसूदन पटैल,पोहुप सिँह पटैल, सुरेंद्र पटैल, भानु राजपूत, सरदार राजपूत, ज्योति राजपूत, सुमन सोनी, आराधना श्रीवास्तव, सोनम पटैल, मनीषा चौकसे, हरगोविंद पटैल, कैलाश पटैल, अनिल शर्मा, मनीष सोनी, महेंद्र पटैल, संदीप पटैल सहित अन्य उपस्थित रहे

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सहायक शिक्षक रेवतीरमन पटेल

जरूरी खबरें