आधी रात को जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 4 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार : नरसिंहपुर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, जुआ फड़ पर छापा चार आरोपियों को दबोचा
Aditi News Team
Fri, Jun 5, 2026
नरसिंहपुर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, जुआ फड़ पर छापा चार आरोपियों को दबोचा
• आधी रात को जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 4 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार।
• पुलिस कार्यवाही के दौरान 5 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार, पहचान कर ली गई।
• जुआ फड़ से ₹30,100 नगद, 52 ताश पत्ते, 4 मोबाइल एवं एक इनोवा कार जप्त।
• जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग ₹16 लाख।
• जिले में अवैध कारोबार एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की सख्त कार्यवाही जारी।
जिले में अवैध कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर नरसिंहपुर पुलिस लगातार सख्त कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए दिनांक 04 एवं 05.06.2026 की दरमियानी रात ग्राम चीलाचैन खुर्द, नहर किनारे कुछ लोगों के जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी, नरसिंहपुर, श्री मनोज गुप्ता के नेतत्व में टीम का गठन किया गया एवं आरोपियों को गिरफ्त में लेने हेतु प्रभावी घेराबंदी करायी गई। जिसके परिणाम स्वरूप 4 आरोपियों को जुआ फड़ से जुआ खेलते हुए गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त हुई है। कार्यवाही के दौरान 5 अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए थे जिनकी पहचान कर ली गई है जिन्हे जल्द ही गिरफ्त में ले लिया जावेगा।
*थाना स्टेशनगंज अंतर्गत जुआ खेलते हुए 4 व्यक्तियों को रंगे हाथों पकड़ा गया :*
• आरोपी : आकाश पिता पुरूषोत्तम जाटव उम्र 32 साल निवासी निरंजन वार्ड, नरसिंहपुर, नीरज पिता झामसिंह झांरिया उम्र 20 साल निवासी समनापुर, थाना लखनादौन, जिला सिवनी, वचन लाल पिता रामगोपाल उईके उम्र 40 साल निवासी वार्ड नं.04 लखनादौन, जिला सिवनी, उत्तम उर्फ घनश्याम पिता मुंकदी मेहरा उम्र 53 साल निवासी वार्ड नं.07 लखनादौन, जिला सिवनी।
• जप्ती : 52 ताश पत्ते, 30100 रूपये नगद, 4 मोबाईल कीमती लगभग 80 हजार रूपए एवं एक इनोवा कार कीमती लगभग 15 लाख रूपए जप्त।
• बैधानिक कार्यवाही : सभी आरोपियों के विरूद्ध धारा 13 पब्लिक गेम्बलिंग (मध्यप्रदेश) एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका:* थाना प्रभारी, स्टेशनगंज, निरीक्षक सौरभ पटेल, उप निरीक्षक संजय सूर्यवंशी, आरक्षक लक्ष्मी नागपुरे, आरक्षक आसिफ, आरक्षक नंदकिशोर, आरक्षक इमरत पटेल, आरक्षक दिलीप सिंहा की सराहनीय भूमिका रही है।
Tags :
नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना