Wednesday 19th of August 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा विधानसभा को 10 करोड़ की छह सड़कों की सौगात

मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थों का विक्रय रोकने आकस्मिक जांच की कार्यवाही जारी

दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, मोबाइल मेडिकल यूनिट में आयुष उपचार भी शुरू

भगवान पार्श्वनाथ निर्वाण महोत्सव पर हुआ महामस्तकाभिषेक एवं निर्वाण लाडू चढ़ाया गया

नवोदय में चयन से बढ़ाया आमगांव बड़ा का मान

घर के नजदीक मिल रही आधुनिक चिकित्सा के साथ आयुष पद्धति की सुविधा : दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, मोबाइल मेडिकल यूनिट में आयुष उपचार भी शुरू

Aditi News Team

Wed, Aug 19, 2026

दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, मोबाइल मेडिकल यूनिट में आयुष उपचार भी शुरू

घर के नजदीक मिल रही आधुनिक चिकित्सा के साथ आयुष पद्धति की सुविधा

जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा आयुष विभाग के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) में अब राष्ट्रीय आयुष मिशन के माध्यम से आयुष चिकित्सा पद्धति से उपचार की सुविधा भी प्रारंभ कर दी गई है।

जिले में 6 अगस्त 2026 से निर्धारित रोस्टर के अनुसार मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा दूरदराज क्षेत्रों में पहुंचकर नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को उनके घर के नजदीक ही आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होने से उपचार के लिए दूर स्थित स्वास्थ्य संस्थानों तक जाने की आवश्यकता कम हुई है।

मोबाइल मेडिकल यूनिट में सामान्य रोगों का उपचार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग एवं उपचार तथा फिजियोथैरेपी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अब इन सेवाओं के साथ आयुष चिकित्सा पद्धति को भी जोड़ा गया है, जिससे नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक व्यापक लाभ मिल सकेगा।

आयुष चिकित्सा अधिकारी दे रहे स्वास्थ्य परामर्श

मोबाइल मेडिकल यूनिट में पदस्थ आयुष चिकित्सा अधिकारी द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंचकर नागरिकों को आयुष चिकित्सा परामर्श, आवश्यक औषधियों का वितरण तथा योग एवं स्वस्थ जीवनशैली संबंधी परामर्श दिया जा रहा है। नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ ही रोगों की रोकथाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में भी आवश्यक जानकारी प्रदान की जा रही है।

गंभीर मरीजों को समय पर किया जा रहा रेफर

मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य जांच एवं स्क्रीनिंग के दौरान गंभीर अथवा विशेष उपचार की आवश्यकता वाले मरीजों की पहचान की जा रही है। ऐसे मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में उपचार के लिए रेफर किया जा रहा है, ताकि उन्हें समय पर बेहतर एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधा मिल सके।

आयुष अधिकारी, नरसिंहपुर ने बताया कि मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से जिले के दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है। आयुष चिकित्सा सेवाओं के शामिल होने से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्र के नागरिकों को आधुनिक चिकित्सा सेवाओं के साथ आयुष पद्धति से उपचार एवं स्वास्थ्य परामर्श की अतिरिक्त सुविधा भी उपलब्ध हो रही है। यह पहल दूरस्थ क्षेत्रों में समग्र एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

आयुष अधिकारी, नरसिंहपुर

जरूरी खबरें