Friday 28th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

गाडरवारा/साईंखेड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, : परिजनों ने निष्पक्ष जांच और न्याय की लगाई गुहार

Aditi News Team

Tue, Aug 4, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत,

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और न्याय की लगाई गुहार

गाडरवारा/साईंखेड़ा। साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम ज्वारे में 27 वर्षीय विवाहिता कविता शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला की मौत फांसी लगने से हुई है। हालांकि घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है, जबकि पति ने किसी भी प्रकार के विवाद से इनकार किया है।

मंगलवार सुबह गाडरवारा के शासकीय अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मृतका की मां सरोज ढीमोले का आरोप है कि विवाह के बाद से ही उनकी बेटी को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने कहा कि कविता अक्सर मायके आकर अपनी परेशानी बताती थी। मां का कहना है कि उनकी बेटी पढ़ी-लिखी थी और उसका एक छोटा बेटा भी है, इसलिए वह स्वेच्छा से ऐसा कदम नहीं उठा सकती।

वहीं मृतका के पिता पूरण ढीमोले ने भी ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर वे मौके पर पहुंचे, जहां उनकी बेटी का शव नीचे उतरा हुआ मिला। उनके अनुसार घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है।

दूसरी ओर, मृतका के पति ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए बताया कि घटना से एक दिन पहले परिवार में कोई विवाद नहीं हुआ था। उनके अनुसार वह मूंग तौलने गया था। रात में परिवार के साथ भोजन करने के बाद बच्चे को पढ़ाया और सभी सो गए। रात करीब दो बजे उठने पर उन्होंने देखा कि कविता ने घर के दलान में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली थी। उनका कहना है कि उन्होंने तत्काल रस्सी काटकर नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी सांसें बंद हो चुकी थीं।

मृतका के परिजनों का आरोप है कि वे शिकायत दर्ज कराने के लिए संबंधित थानों और पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचे, लेकिन उनकी शिकायत तत्काल दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने मीडिया के माध्यम से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की।

इस संबंध में उप निरीक्षक वर्षा धाकड़ ने बताया कि फांसी की सूचना पर मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में अपराध के तथ्य सामने आते हैं, तो नियमानुसार एफआईआर दर्ज की जाएगी।

फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें