Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय सम्मेलन की तैयारी तेज

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

रिटायर्ड शिक्षक श्री मदन गोपाल जी नारोलिया पंच तत्व में हुए विलीन : परिजनों,रिश्तेदारों एवं ग्रामीणों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

Aditi News Team

Sun, May 17, 2026

रिटायर्ड शिक्षक श्री मदन गोपाल जी नारोलिया पंच तत्व में हुए विलीन

आप सहज,सरल,मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे,परिवार के लिए सदैव वट वृक्ष की तरह छाया प्रदान करने वाले थे,आप परिजनों एवं रिश्तेदारों के लिए सदैव याद रहेंगे

आप हर मुसीबत में भी अपने निर्णय पर सदैव अडिग रहने वाले,सदा संबल प्रदान करेंगे

करेली।बड़े ही नम आंखों से आप सभी को सूचित किया जाता है कि नरसिंहपुर जिले के करेली के पास बड़े आमगांव (छोटे बारहा) निवासी श्री अवध बिहारी नारोलिया जी एवं नरेश नारोलिया के पिता श्री एवं कार्तिक नारोलिया के दादाजी विप्र गौरव रिटायर्ड शिक्षक श्री मदन गोपाल जी नारोलिया जी का 96 वर्ष की आयु में कल सायंकाल अमावस्या पर देहावसान हो गया है। ईश्वर से हम सभी यह प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत पुण्य आत्मा को प्रभु अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। आज उनकी अंतिम यात्रा गृह ग्राम बारहा के निज निवास से खेत तक निकाली गई। स्व श्री नारोलिया जी की अंतिम यात्रा में उनके परिजन,रिश्तेदार,एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दुःख की घड़ी में हम सब शोक संतप्त नारोलिया परिवार के साथ हैं तथा ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि इस दुःख की घड़ी में उनके परिवार को प्रभु जी शक्ति प्रदान करे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें