Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

भारतीय किसान संघ ने 100% मूंग खरीदी को लेकर सौंपा ज्ञापन : किसान भाई वर्तमान में ग्रीष्मकालीन मूंग / उड़द की फसल काटकर समर्थन मूल्य पर विक्रय हेतु प्रतीक्षारत

Aditi News Team

Thu, Jul 9, 2026

गाडरवारा में भारतीय किसान संघ ने 100% मूंग खरीदी में आ रही समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

गाडरवारा।मध्य प्रदेश के महाकौशल प्रांत के किसान भाई वर्तमान में ग्रीष्मकालीन मूंग / उड़द की फसल काटकर समर्थन मूल्य पर विक्रय हेतु प्रतीक्षारत हैं। परन्तु शासन द्वारा खरीदी को लेकर निम्नलिखित समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं:

1. प्रति एकड़ खरीदी की सीमा

ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी मात्र 1.25 क्विंटल प्रति एकड निर्धारित की गई है जो न्यायसंगत नहीं है। वास्तविक उत्पादन 4 से 5 क्विंटल प्रति एकड़ होता है।

अनुरोधः खरीदी की सीमा को बढ़ाकर न्यूनतम 5 क्विंटल प्रति एकड़ करने का आदेश जारी किया जाए।

2. खरीदी केंद्र

खरीदी केंद्र किसान भाईयों की सुविधा के अनुसार नहीं बनाए गए हैं। अनुरोधः खरीदी केंद्र किसान भाईयों की सुविधा अनुसार बनाए जाएं।

3.पंजीयन

जिन किसान भाईयों की गिरदावरी/पंजीयन नहीं नहीं हुए हैं वे खरीदी से वंचित हो रहे हैं। → अनुरोधः ऐसे किसान भाईयों के लिए पंजीयन की एक तिथि निर्धारित कर पंजीयन कराया जाए।

4. शत-प्रतिशत उपार्जन

ज्ञापन द्वारा मांग की गई है कि किसान भाईयों की 100 प्रतिशत मूंग एवं उड़द समर्थन मूल्य पर उपार्जन करने की स्वीकृति प्रदान की जाए।

इस अवसर पर जिला सहकारी संत संगोष्ठी संजय पाठक, अरविंद पाराशर ,सुभाष पचौरी, राजा जी शर्मा ,उमाकांत जी ढिमोले सचिन बडडारेया आशीष कौरव, यशवंत कीर,भागीरथ कहार सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

Tags :

गाडरवारा एसडीएम

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें