Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

किसानों की मांगों को लेकर 5 जुलाई को लिलवानी में जनसुनवाई : कांग्रेस जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किसानों की समस्याओं पर होगी चर्चा

Aditi News Team

Fri, Jul 3, 2026

किसानों की मांगों को लेकर 5 जुलाई को लिलवानी में जनसुनवाई

कांग्रेस जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किसानों की समस्याओं पर होगी चर्चा

गाडरवारा। नरसिंहपुर जिले की तहसील गाडरवारा के ग्राम लिलवानी में किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर आगामी 5 जुलाई 2026, रविवार को दोपहर 3 बजे जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों की समस्याओं को सुनना, उनकी मांगों पर चर्चा करना तथा संबंधित मुद्दों को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाना बताया गया है।

आयोजकों के अनुसार जनसुनवाई में क्षेत्र के किसानों से जुड़ी प्रमुख समस्याओं, लंबित मांगों तथा कृषि क्षेत्र में आ रही चुनौतियों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही किसानों से संबंधित विभिन्न योजनाओं, लाभों एवं रुकी हुई सुविधाओं को पुनः प्रारंभ कराने के विषय पर भी चर्चा प्रस्तावित है।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक संजय शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पटेल, जिला पंचायत सदस्य डॉ. मोना कौरव तथा कांग्रेस नेता गौतम पटेल की उपस्थिति प्रस्तावित बताई जा रही है।

आयोजक सुरेन्द्र ममार एवं सभी आयोजकों ने विशेष रूप से ग्राम लिलवानी एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों के किसानों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखने की अपील की है। उनका कहना है कि किसानों की सामूहिक भागीदारी से उनकी आवाज को मजबूती मिलेगी तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकेगा।

कार्यक्रम का आयोजन समस्त किसान कल्याण समिति, लिलवानी द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि यह जनसुनवाई किसानों के हितों की रक्षा एवं उनकी मांगों के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर जिला कांग्रेस कमेटी

नरसिंहपुर किसान संघ

जरूरी खबरें