नवत्रिशा युवती मंडल ने नर्मदा तट पर भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन : गाडरवारा /पूर्वी मध्य प्रदेश माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वाधान में प्रादेशिक प्रकल्प प्रखर
Aditi News Team
Wed, Jun 10, 2026
नवत्रिशा युवती मंडल नै नर्मदा तट पर
भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन
गाडरवारा /पूर्वी मध्य प्रदेश माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वाधान में प्रादेशिक प्रकल्प प्रखर आदरणीय श्रीमती उर्मिला जी सादानी के सानिध्य में नवत्रिशा युवती मंडल नर्मदा संभाग व्दारा नर्मदा के पावन तट पर स्थित पूज्य (बापोली) ब्रह्मचारी जी महाराज के आश्रम, पर भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
यह आयोजन केवल आध्यात्मिक चेतना का ही नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता और नारीशक्ति सशक्तिकरण का भी उत्कृष्ट उदाहरण बना।
कार्यक्रम का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ उपरांत पूज्य ब्रह्मचारी जी महाराज द्वारा अधिक मास के महत्व पर पावन आशीर्वचनो का सभी बहनों ने लाभ लिया।
इस अवसर पर अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीमती अनीता जी जावंधिया, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती शोभा जी लाहोटी, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती राजश्री जी राठी, प्रदेश प्रकल्प प्रखर श्रीमती उर्मिला जी सादानी, प्रदेश संगठन मंत्री श्रीमती शिखा जी जावंधिया, कोषाध्यक्ष श्रीमती प्राची जी मूंदड़ा, प्रचार प्रसार मंत्री श्रीमती करुणा जी माहेश्वरी, प्रदेश सह सचिव श्रीमती जय श्री जी बजाज, समिति प्रबंधक श्रीमती हंसा जी केला, मध्यान्चल सहप्रभारी श्रीमती मनीषा जी लढ्ढा, संभागीय उपाध्यक्ष श्रीमती कविता जी चांडक, संभागीय संयुक्त सचिव श्रीमती सरला जी माहेश्वरी, संभागीय सांस्कृतिक मंत्री श्रीमती नीलम जी भूतड़ा सहित प्रदेश एवं संभागीय पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के व्दितीय चरण में गौ-पूजन, पौधारोपण, कन्या पूजन, ब्राह्मण भोजन, महाप्रसादी, माँ नर्मदा पूजन, चुनरी मनोरथ एवं भव्य दीपदान का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर 250 से अधिक श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों का लाभ प्राप्त किया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री आदरणीय अनीता जी जावन्धिया द्वारा युवती संगठन के सभी सदस्यों को संगठन के प्रति संपूर्ण समर्पण भाव से कार्य करने हेतु संकल्प दिलवाया गया। युवती संगठन अध्यक्ष लक्ष्मी काबरा द्वारा सभी आदरणीय पदाधिकारी का श्रीफल द्वारा स्वागत किया गया। "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ", , "पौधारोपण", "गौ संरक्षण", "पर्यावरण संवर्धन (प्लास्टिक बैन)" एवं "जल संवर्धन" जैसे महत्वपूर्ण प्रकल्पों के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करने का प्रयास किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गाडरवारा से आदरणीय गीतिका जी काबरा के सानिध्य में पूजा मालपानी, रुचि मालपानी, शिवानी काबरा एवं रायसेन से आइशा बिसानी द्वारा माँ नर्मदा के प्राकट्य पर आधारित बहुत सुन्दर नाटिका प्रस्तुत की गई। वहीं पिपरिया समूह की ओर से दीपशिखा गोदानी, श्रुतिका डागा, भावना मालानी, नेहा गोदानी, नंदनी मनिहार, नंदनी मोहता, दीपिका राठी एवं जया बल्दवा ने महारास की मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का हृदय जीत लिया। गाडरवारा से जिला अध्यक्ष आदरणीय श्रीमती सुधा जी पलोड़ एवं सहसंयोजीका श्रीमती गरिमा जी काबरा ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति से गाडरवारा का प्रतिनिधित्व किया। अध्यक्ष श्रीमती अनुराधा जी काबरा द्वारा कन्या भोजन में कन्याओं के लिए स्टेशनरी उपलब्ध कराई गई। गाडरवारा से युवती संगठन के सदस्य पूजा मालपानी, शिवानी काबरा, तृप्ति पलोड़ एवं रुचि मालपानी ने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन गुंजन राठी द्वारा किया गया।
नर्मदा मैया के पावन तट पर धर्म, सेवा, संस्कार एवं समाजोत्थान का यह सुंदर संगम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी में संस्कार, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्रहित की भावना सुदृढ़ होती है। कार्यक्रम का समापन धर्म, संस्कृति, सेवा एवं सामाजिक समरसता के संदेश के साथ हुआ। कार्यक्रम प्रेरणादायी और प्रशंसनीय रहा, उल्लेखनीय है कि सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और मानवीय मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध व बाल विकास के लिए रह युवती संगठन समय समय पर विभिन्न आयोजन करता रहता है ।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन