Friday 9th of October 2026

ब्रेकिंग

घी (200 ml) के एक विशिष्ट बैच को प्रयोगशाला जांच में असुरक्षित घोषित कर पूरे प्रदेश में उसकी बिक्री,वितरण,सप्लाई पर रोक

संस्कृति पलोड ने एक साथ दोनों ग्रुप उत्तीर्ण कर पास की CA परीक्षा,

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है

निर्यापक श्रमण मुनि समतासागर महाराज ने कहा मोक्ष का मार्ग शरीर के बल से नहीं,बल्कि आत्मा के संकल्प बल से प्रशस्त होता,

चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन लोकतंत्र और संविधान बचाने के नारे के साथ सड़क पर उतरेंगे कांग्रेस

नरसिंहपुर पुलिस की मादक पदार्थ के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही : गाडरवारा पुलिस की कार्यवाही, गाँजा सहित दो आरोपीगण गिरफ्तार

Aditi News Team

Wed, Dec 3, 2025

“नरसिंहपुर पुलिस की मादक पदार्थ के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही

नरसिंहपुर पुलिस की मादक पदार्थ के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही

Ø थाना गाडरवारा पुलिस की कार्यवाही, गाँजा सहित दो आरोपीगण गिरफ्तार,

Ø 07 किलो 338 ग्राम गाँजा,घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकल,मोबाईल एवं नगदी बरामद ।

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के द्वारा जिले में अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध “OPERATION EAGLE CLOW” चलाया जा रहा है ।

दिनांक 02/12/2025 की दोपहर थाना गाडरवारा की पुलिस टीम द्वारा अंतर्गत डमरूघाटी रोड मजार के पास गाडरवारा में संदेह के आधार पर मोटरसाईकल सवार संदेहीयान की तलाशी लेने पर दोनों संदेहियों के कब्जे से 1,50,000 रूपये कीमती 07 किलो 338 ग्राम गाँजा जप्त किया गया है ।

Ø नाम आरोपीगण :-

· बलजीत सोहल पिता बाबूराम सोहल निवासी तिलझिला जिला परगना, पश्चिम बंगाल हाल महाराजपुर, जबलपुर

· सुनील बैन पिता जम्मू उर्फ जमना प्रसाद बैन निवासी त्रिपुरी कॉलोनी जबलपुर, जिला जबलपुर

Ø जप्ती :-

· आरोपीगण के पृथक-पृथक कब्जे से 07 किलो 338 ग्राम गाँजा,घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की पल्सर मोटरसाईकल,मोबाईल एवं नगदी सहित कुल करीबन 3 लाख कीमत के जप्त किये गये है ।

Ø वैधानिक कार्यवाही :-

· आरोपीगण के विरूद्ध धारा 8,20(b) एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर दोनों आरोपीगण बलजीत सोहल एवं सुनील बैन को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

Ø कार्यवाही में सराहनीय भूमिका:-

· उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया एवं एस.डी.ओ.पी. गाडरवारा रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक विक्रम रजक, सहायक उप निरीक्षक राजेश शर्मा,प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत, शिवकुमार, आरक्षक रूपेन्द्र चौबे,महेन्द्र बावरिया,सौरभ मिश्रा, बालकृष्ण रघुवंशी, सुजीत बागरी, ऐश्वर्य वेंकट,शिशुपाल सिंह तोमर,कुमुद पाठक,गीता अग्रवाल की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गाडरवारा थाना प्रभारी विक्रम रजक

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

गाडरवारा एसडीओपी रत्नेश मिश्रा

जरूरी खबरें