Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

ग्रामीणों ने विद्युत समस्या के समाधान हेतु सब स्टेशन स्थापना की मांग : गाडरवारा। क्षेत्र की ग्राम पंचायत कजरोटा, बरहटा एवं घाटपिपरिया के ग्रामीणों और किसानों ने लगातार बनी हुई विद्युत समस्या

Aditi News Team

Sat, May 23, 2026

ग्रामीणों ने विद्युत समस्या के समाधान हेतु सब स्टेशन स्थापना की मांग उठाई

गाडरवारा। क्षेत्र की ग्राम पंचायत कजरोटा, बरहटा एवं घाटपिपरिया के ग्रामीणों और किसानों ने लगातार बनी हुई विद्युत समस्या को लेकर प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह से नया सब स्टेशन (पॉवर हाउस) स्थापित किए जाने की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा मंत्री को आवेदन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग उठाई गई।

आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की गंभीर समस्या बनी हुई है। अधिक लोड होने के कारण आए दिन ओवरलोड की स्थिति निर्मित हो रही है, जिससे बिजली कटौती और कम वोल्टेज जैसी परेशानियां लगातार सामने आ रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार वर्तमान में सिहोरा स्थित सब स्टेशन पर अत्यधिक भार होने के चलते कजरोटा, बरहटा एवं घाटपिपरिया पंचायतों में नियमित रूप से विद्युत बाधित रहती है।

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली समस्या का असर बच्चों की पढ़ाई और किसानों की फसलों की सिंचाई पर भी पड़ रहा है। रात के समय पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से विद्यार्थियों को पढ़ाई में परेशानी होती है, वहीं किसानों को सिंचाई कार्य प्रभावित होने से आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने मंत्री राव उदय प्रताप सिंह से मांग की है कि तीनों ग्राम पंचायतों में से किसी एक स्थान पर नया सब स्टेशन स्थापित कराया जाए, ताकि क्षेत्र की विद्युत समस्या का स्थायी समाधान हो सके और ग्रामीणों को राहत मिल सके।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

विद्युत समस्या के समाधान हेतु

ग्रामीणों ने मंत्री राव उदय प्रताप सिंह से मांग की

जरूरी खबरें