Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा के गौरव अभिनेता एवं साहित्यकार आशुतोष राना देंगे विशेष मार्गदर्शन

जबरन रूपयों की मांग कर बंधक बनाकर मारपीट करते हुये मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने वाले आरोपी गिरफ्तार

संचालित गुड़ चना युक्त प्याऊ का समापन शिक्षक सन्दर्भ समूह के मुख्य आतिथ्य एवं शहर के वरिष्ठ जनो की उपस्थिति में

कार्यक्रम जुलाई 11से लेकर 13 तककथा श्रवण का समय दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है

नरसिंहपुर जिले में वर्षाकाल के दौरान विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए

30 दिवसीय राष्ट्रीय अभिनय कार्यशाला के लिए आवेदन प्रारंभ : गाडरवारा के गौरव अभिनेता एवं साहित्यकार आशुतोष राना देंगे विशेष मार्गदर्शन

Aditi News Team

Mon, Jul 6, 2026

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) की 30 दिवसीय राष्ट्रीय अभिनय कार्यशाला के लिए आवेदन प्रारंभ

गाडरवारा के गौरव अभिनेता एवं साहित्यकार आशुतोष राना देंगे विशेष मार्गदर्शन

गाडरवारा। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की स्वायत्त संस्था राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी), नई दिल्ली एवं नरसिंहपुर जिले की प्रतिनिधि संस्था रंगसरोकार नाट्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में गाडरवारा में 30 दिवसीय राष्ट्रीय अभिनय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला के लिए आवेदन एवं पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

यहाँ उल्लेखित है कि चूँकि राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में सीमित सीटें होती हैं, इसीलिए देशभर में चुनिंदा जगहों पर ऐसी कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है, जिससे अधिक से अधिक प्रतिभाओं को अवसर प्राप्त हो सके।

इस राष्ट्रीय कार्यशाला की विशेषता यह है कि गाडरवारा की माटी से जुड़े देश के सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता, साहित्यकार एवं राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) के वर्ष 1994 बैच के स्नातक श्री आशुतोष राना कार्यशाला में विशेष मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। उनके अभिनय अनुभव एवं साहित्यिक दृष्टि का लाभ स्थानीय सहित प्रदेशभर से आने वाले युवा कलाकारों को प्राप्त होगा।

कार्यशाला के समारोह निर्देशक एवं वरिष्ठ रंगकर्मी श्री पुनीत विक्रम त्रिवेदी राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से निर्देशन एवं परिकल्पना में प्रशिक्षित हैं। वे पिछले तीन दशकों से रंगमंच के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए देशभर में नाट्य कार्यशालाओं, प्रशिक्षण शिविरों एवं नाट्य समारोहों का सफल संचालन कर रहे हैं। वे राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय समेत अन्य संस्थाओं में भी चयनकर्ता की भूमिका निभाते हैं।

उनके निर्देशन में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के सहयोग से नरसिंहपुर जिले में अब तक चार राष्ट्रीय स्तर की अभिनय कार्यशालाएँ आयोजित की जा चुकी हैं, जिनमें देश के अनेक प्रतिष्ठित रंगकर्मी, अभिनेता एवं रंगमंच विशेषज्ञों ने सहभागिता कर युवा कलाकारों को प्रशिक्षण प्रदान किया है। यह कार्यशाला जिले में आयोजित होने वाली पाँचवीं राष्ट्रीय स्तर की रंगमंचीय कार्यशाला होगी।

कार्यशाला का आयोजन 11 अगस्त से 9 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक किया जाएगा तथा 10 सितंबर 2026 को प्रतिभागियों द्वारा तैयार नाट्य प्रस्तुति का मंचन किया जाएगा।

आयोजन समिति ने बताया कि कार्यशाला पूर्णतः निःशुल्क होगी तथा प्रतिभागियों का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया जाएगा। स्थानीय युवा-युवतियों एवं रंगकर्मियों को प्राथमिकता दी जाएगी, वहीं मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों के इच्छुक प्रतिभागी भी आवेदन कर सकेंगे। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को ही प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रवेश हेतु न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है।

इस राष्ट्रीय आयोजन को सफल बनाने में नगर पालिका परिषद गाडरवारा के अध्यक्ष श्री शिवाकांत मिश्रा का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से कार्यशाला की तैयारियाँ राष्ट्रीय स्तर की गरिमा एवं गुणवत्ता के अनुरूप की जा रही हैं, ताकि प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

पोस्टर पर उपलब्ध क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

रंगसरोकार नाट्य समिति ने अभिनय, रंगमंच एवं सृजनात्मक अभिव्यक्ति के क्षेत्र में भविष्य बनाने के इच्छुक युवाओं से इस राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है।

आवेदन एवं अन्य जानकारी के लिए आयोजन समिति से 9977121100, 7828967723 एवं 9826586157 पर संपर्क किया जा सकता है।

Tags :

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी), नई दिल्ली

आशुतोष राणा (अभिनेता)

जरूरी खबरें