Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय सम्मेलन की तैयारी तेज

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

गाडरवारा में मातृदिवस पर मरीजों को किया दूध वितरित : गल्ला व्यापारी सतीश राय ने समिति को भेंट किए दो ऑक्सीजन सलेंडर

Aditi News Team

Sun, May 10, 2026

मातृदिवस पर मरीजों को किया दूध वितरित

समिति को भेंट किए दो ऑक्सीजन सलेंडर

गाडरवारा। समाजसेवी संगठन श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति विगत दशक से मातृ दिवस को हर्षोल्लास से मनाते आ रही हैं। इस वर्ष समिति द्वारा शासकीय सिविल अस्पताल में भर्ती मरीजों को दूध का वितरण किया गया। साथ ही समिति की जनहितैषी सक्रियता को देखते हुए प्रसिद्ध गल्ला व्यापारी सतीश राय द्वारा अपनी माता स्वर्गीय लक्ष्मीबाई राय,पिता स्वर्गीय बालकिशन राय और भैया स्वर्गीय नारायण राय, भाभी स्वर्गीय रमा राय जी की स्मृति में दो ऑक्सीजन सलेंडर श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति को पूजा अर्चना के उपरांत भेंट किए। इस मौके पर समिति द्वारा स्मृति चिन्ह एवं आभार पत्र प्रेषित कर उनका अभिवादन किया गया। इस अवसर पर समिति संस्थापक आशीष राय,अध्यक्ष प्रदीप ब्रिजपुरिया,पूर्व प्राचार्य राजेश बरसैंया,संतोष तिवारी,रमाकांत गुप्ता,सतीश लवानिया,बबलू दवाईवाला,कमलेश सोनी,ललित कुर्मी,आकाश चौहान,चेतन विश्वकर्मा,प्रशांत सोनी,बंटी मेहरा इत्यादि सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति गाडरवारा

जरूरी खबरें